Priyanka Chopra in Don 3: 'जंगली बिल्ली' बनकर तबाही मचाएंगी प्रियंका चोपड़ा! फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी...

Priyanka Chopra in Don 3: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और बोल्ड लुक से तहलका मचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक फिर भारतीय सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। एसएस राजामौली की महाकाव्य 'वाराणसी' के साथ लौट रही प्रियंका ने हालिया इंटरव्यू में अपनी अगली फिल्मों का ऐलान किया।

Update: 2026-02-04 12:36 GMT

Priyanka Chopra in Don 3: मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। लंबे समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही दो बड़े हिंदी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। आइए जानते है कौन-कौन से फिल्म में नजर ने वाली है...

दरअसल, बीते 6 साल में ये मेरी पहली फिल्म होने वाली है। 'यहां मैं बस इतना बोल सकती हूं कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में अलग तरह से काम होता है। ऐसे में दोनों जगह अपना माइंडसेट बदलकर काम करना बहुत जरुरी है।' 'डॉन 3' और 'कृष 4' के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मुझे तो ये तक नहीं पता कि कभी मैं इन फिल्मों के बारे में बात कर भी पाऊंगी या नहीं। हां महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' के बारे में मैं आपको जानकारी दे सकती हूं। जल्द ही आपको कुछ मजेदार चीज देखने को मिलने वाली है। एसएस राजामौली की फिल्म देखकर फैंस बस एक ही चीज सोचेंगे कि आगे क्या होने वाला है।'

एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की नजदीकियों के चर्चे आम थे। हालांकि बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने एक दूसरे की शक्ल तक से नफरत करनी शुरू कर दी। अब ये तो हर कोई जानता है कि शाहरुख खान का नाम डॉन 3 से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में भला प्रियंका चोपड़ा कैसे डॉन 3 के बारे में बात कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तो कृष 4 को लेकर भी किनारा कर लिया। इससे पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा अतीत को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा अपने साउथ डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा के लुक को काफी पसंद किया गया था। अब प्रियंका चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट पर ही फोकस कर रह हैं।

Tags:    

Similar News