Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta का रोमाटिंक अंदाज हो रहा वायरल, दोनों की केमेस्ट्री देख तेज होगी धड़कनें....

Update: 2023-03-02 07:04 GMT
Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta का रोमाटिंक अंदाज हो रहा वायरल, दोनों की केमेस्ट्री देख तेज होगी धड़कनें....

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता

  • whatsapp icon

Full View

Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी आएँ दिन अपनी अदाओँ से फैंस को लुभा रही है और फैंस भी प्रियंका पर अपना प्यार लुटाने में पीछे नहीं हट रहे है।खास कर प्रियंका और अंकित की जोड़ी फैंस को बहुत भा रही है।

प्रियंका-अंकित फोटोशूट में हुए क्लोजी

बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जो बहुत पसंद की जा रही हैं। प्रियंका और अंकित गुप्ता ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें दोनों ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें प्रियंका अंकित गुप्ता पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। इस फोटो में प्रियंका ने अंकित के चेहरे पर हाथ रखा हुआ है।

प्रियंका और अंकित रोमांटिक पोज में व्हाइट थीम

इस फोटो में प्रियंका और अंकित एक रोमांटिक पोज दे रहे हैं। प्रियंका अंकित का सहारा लेकर खड़ी हैं। प्रियंका और अंकित के इस फोटोशूट को व्हाइट थीम पर रखा गया। दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें दोनों कमाल के लग रहे हैं।अंकित गुप्ता और प्रियंका की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के बीच यह फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

खबर है कि प्रियंका और अंकित गुप्ता से एक म्यूजिक वीडियो में आ रहे है। प्रियंका ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो की बात पर हामी भरी है। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी की हिट जोड़ी बन गई है। फैंस दोनों को ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में साथ देखना चाहते हैं।

Full View

ब्यूटीफूल प्रियंका चाहर चौधरी के लिए अब लगता है बॉलीवुड के दरवाजे खुल रहे है। खबरों के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अंकित भी दिखाई देंगे।प्रियंका और अंकित के इन सभी प्रोजेक्ट्स का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। दोनों को हर कोई जल्द से जल्द स्क्रीन पर देखना चाहता है।

Full View

बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दोनों सबसे पहले टीवी सीरियल 'उडारियां' में नजर आए थे और फिर दोनों ने बिग बॉस 16 में साथ में फैंस को खुश कर दिया था। शो में प्रियंका-अंकित की रियल दोस्ती को सलमान खान तक ने पसंद किया।

Tags:    

Similar News