Pawan Singh-Akshara Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस देख छूट जाएगा आपका पसीना, कभी पेट तो कभी गले पर कर रहे...

Pawan Singh-Akshara Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस देख छूट जाएगा आपका पसीना, कभी पेट तो कभी गले पर कर रहे...

Update: 2024-06-13 14:16 GMT

Pawan Singh-Akshara Song: मुंबई। पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही आज भोजपुरी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। एक वक़्त था जब ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे। पवन सिंह और अक्षरा के अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में हुआ करती थीं। इन दोनों ने साथ में सैकड़ों फिल्मों और गानों में काम किया लेकिन बाद में इनके रिश्ते में खटास आ गई। जितना जगजाहिर इनका अफेयर था उतना ही पब्लिकली इनका ब्रेकअप भी हुआ। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। आज ये दोनों अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं और एक-दूसरे से हर कनेक्शन तोड़ चुके हैं। लेकिन इन सब के बीच फ़िलहाल अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह अक्षरा के पैर दबाते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, इस वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा दोनों ही बंद कमरे में एक-दूसरे संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। पवन कभी अक्षरा के पेट को चूमते हैं, कभी गले को चूमते हैं और कभी उनके होठों को चुम लेते हैं। दोनों कमरे में जहां गर्दा डांस करते हैं तो वहीं बिस्तर पर पलंगतोड़ रोमांस भी करते दिखाई देते हैं। पवन सिंह अक्षरा को कसकर अपनी बाहों में पकड़ लेते हैं लेकिन एक्ट्रेस हाथ छुड़ाकर भागकर सोफे पर बैठ जाती हैं। जहां पवन उनसे रोमांस करने देने के लिए मनुहार करते नजर आते हैं। इसके लिए एक्टर अक्षरा के पैर भी दबाने को राजी हो जाते हैं। देखिए वीडियो...

Full View

बता दें कि अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब हम क्या कह रहे हैं? तो अरे भाई ये वीडियो अक्षरा और पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म ”सत्या” के हिट सॉन्ग ”तनी फेरे दी करवटिया” का है। इस गाने को इंदू सोनाली ने गाया है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत छोटे बाबा ने दिया है। ये गाना एक बार फिर से यूपी-बिहार में तहलका मचा रहा है। गाने को अब तक यूट्यूब पर 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News