Model Divya Pahuja News: इस खूबसूरत मॉडल की हत्या से मची सनसनी, BMW में लाश के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...

Model Divya Pahuja News: इस खूबसूरत मॉडल की हत्या से मची सनसनी, BMW में लाश के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...

Update: 2024-01-04 07:05 GMT

Model Divya Pahuja News: गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक 27 साल की मॉडल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के तौर पर हुई है। युवती मॉडलिंग करती थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी दिव्या के शव को लेकर BMW में रखकर ले जा रहे थे। पुलिस ने यहां भी बताया कि मॉडल हरियाणा के गैंगस्टर रहे संदीप गाडोली की प्रेमिका थी। संदीप गाडोली का साल 2016 में गुरुग्राम पुलिस ने एनकाउंटर किया था। गुरुग्राम पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल भी खड़े हुए थे। पुलिस ने गुरुग्राम के जिस होटल में दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी मिली है उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।


मीडिया खबर के मुताबिक, दिव्या पाहुजा की हत्या 2 जनवरी की शाम को हुई। इसमें होटल के मालिक अभिजीत को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। CCTV में अभिजीत के साथ दिव्या होटल में आते हुए नजर आ रही है। इसमें होटल के स्टाफ की भूमिका भी सामने आई है। एक और CCTV में होटल स्टाफ दिव्या की लाश को घसीट कर ले जाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी, लाश को नीले रंग की BMW कार में लेकर चले गए। पूछताछ में ये भी पता चला है कि अभिजीत ने लाश ठिकाने लगाने के लिए दोनों साथियों को 10 लाख रुपए दिए थे।


दिव्या के परिजन ने हत्या के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और भाई ब्रह्रप्रकाश का हाथ होने का आरोप लगाया है। 2016 में हरियाणा के एक गैंगस्टर संदीप गाडोली का मुंबई के एक होटल में एनकाउंटर कर दिया गया था। संदीप की गर्लफ्रेंड थी दिव्या पाहुजा। जिस वक्त संदीप का एनकाउंटर हुआ तब दिव्या उसी होटल में मौजूद थी। एनकाउंट हरियाणा पुलिस ने किया लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे हत्या करार दिया। यही वजह थी कि मुंबई पुलिस ने दिव्या पाहुजा को इस मामले में मुख्य गवाह बनाया। दिव्या पर अपने बॉयफ्रेंड की मुखबिरी का आरोप भी लगा।


मॉडल पर ब्लैकमेलिंग का आरोप:- पूछताछ में आरोपी अभिजीत ने पुलिस को बताया था कि दिव्या के मोबाइल में उसके कुछ अश्लील फोटो थे। उसी के बदले उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। अभिजीत पासवर्ड मांग रहा था। दिव्या ने नहीं दिया तो उसे गोली मार दी। इस केस में दिव्या के मोबाइल को बेहद अहम माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है।


गैंगस्टर की बहन पर हत्या का शक:- पुलिस के अनुसार दिव्या की हत्या के मामले में गुरुग्राम के सिटी प्वांइट होटल के मालिक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार दिव्या के परिवार से पुलिस को सूचना मिली थी। बेटी अभिजीत जो सिटी प्वांइट होटल का मालिक उसके साथ गई है। उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है बेटी लौटी नहीं है।


इसके बाद जब पुलिस होटल पहुंची और वहां पर जांच की। इस दौरान सीसीटीवी देखी तो अपराध का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दिव्या के परिवार ने गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन पर हत्या का शक जताया है।


Full View

Tags:    

Similar News