Miss World 2025: दुनिया को मिली नई मिस वर्ल्ड, भारत की नंदिनी गुप्ता का सपना चकना-चूर करने वाली थाईलैंड की पहली विनर, जानिए कौन है...

Miss World 2025: दुनिया को मिली नई मिस वर्ल्ड, भारत की नंदिनी गुप्ता का सपना चकना-चूर करने वाली थाईलैंड की पहली विनर, जानिए कौन है...

Update: 2025-06-01 11:08 GMT

Miss World 2025: 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिस पर सबकी निगाहें टिकी थीं। सभी यह जानना चाह रहे थे कि इस बार का विजेता कौन बनेगा। बता दें कि, शनिवार की रात दुनिया के सामने उनके नाम से पर्दा उठा। हैदराबाद में इवेंट का आयोजन हुआ था। जो लगभग 24 दिनों तक चला। उसके बाद विनर की घोषणा हुई। तो आइए जानते है दुनिया की कौन है ये खूबसूरत नई विजेता...

जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड की रहने वाली 21 वर्षीय ओपल सुचाता चुआंगसरी ने पहली बार इस खिताब को जीत अपने देश का गौरव बढ़ाया। जीत के बाद विनर ने मीडिया से बातचीत की और अपने विचार रखे। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। लेकिन भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं। इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को रनर-अप घोषित किया गया। भारत की सुंदरी नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के ताज की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। नंदिनी गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक मुद्दों पर समझदारी के साथ न सिर्फ जजेस का ध्यान खींचा, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीता। उनकी स्माइल, ग्रेस और बुद्धिमत्ता उन्हें भीड़ से अलग बनाती थी।

जीत के बाद ओपल सुचाता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मेरे देशवासी पिछले 72 सालों से मिस वर्ल्ड के पहला खिताब का इंतजार कर रहे थे।' उन्होने कहा, 'जिस पल मुझे ताज पहनाया गया, मेरी आंखों के सामने सिर्फ मेरे परिवार, मेरे लोगों, मेरी टीम और उन सभी का चेहरा था जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती, मैं बस इस ताज को थाईलैंड लेकर लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।'

कौन है नई मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब को जितने वाली ओपल सुचाता चुआंगसरी

सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था। ये थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं। मिस वर्ल्ड बनने वाली ये पहली थाई महिला हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता। इससे पहले ये 'मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024' भी रह चुकी हैं। साथ ही सुचाता चुआंगश्री ने 'मिस यूनिवर्स 2024' में भी पार्टिसिपेट किया था। थाईलैंड को रिप्रिजेंट किया था. ये थर्ड रनरअप रही थीं। इनका परिवार प्राइवेट बिजनेस चलाता है। Kajonkietsuksa स्कूल से इन्होंने अपनी प्राइमरी और लोअर सेकेंड्री की पढ़ाई पूरी की है। पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में इन्होंने डिग्री हासिल की हुई है। 'मिस वर्ल्ड 2025' का क्राउन पहने सुचाता स्टेज पर इमोशनल होती नजर आईं। सिल्वर बॉडी फिटेड गाउन में ये बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुचाता ने सभी का धन्यवाद करते हुए हाथ जोड़े। आंखों में आंसू लिए, वो इस मोमेंट को महसूस करती दिखीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

भारत की नंदिनी गुप्ता हुईं टॉप 8 से बाहर

21 साल की नंदिनी गुप्ता भी इसका हिस्सा रहीं। ये कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं। नंदिनी भले ही छोटे शहर से हों, लेकिन इनका सपने हमेशा से बड़े रहे हैं। नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में महारथ हासिल है। कई लीडिंग फैशन डिजाइनर्स के लिए ये रैंप वॉक कर चुकी हैं। सिर्फ ग्लैमर की ही दुनिया में नहीं, बल्कि सोशल मुद्दों को लेकर भी एक्टिव रहती हैं। कैंसर को लेकर जागरूकता से लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके राइट्स के लिए लड़ती नजर आती हैं। कई एन्वायरमेंटल प्रोडेक्ट्स पर भी ये काम कर रही हैं। मिस वर्ल्ड 2025 के स्टेज पर नंदिनी ने इंडियन रूट्स, परंपरा और कल्चर को बखूबी दर्शाया। पैशन के साथ ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक वो इंडिया को लेकर पहुंचीं, यही बड़ी बात है।

बता दें कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स इस फिनाले का हिस्सा रहे। सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर, 'मिस वर्ल्ड 2025' फिनाले में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News