मां बनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो गईं आलिया भट्ट, देखकर दंग रहे जाएंगे आप, फैंस बोले- अगर शादी और प्रेग्नेंसी...

बॉलीवुड न्यूज़

Update: 2023-01-02 09:31 GMT

मुंबई I  बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इसी साल एक बेटी की मां बनी हैं। मदरहुड एंजॉय करते हुए आलिया सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नए साल को शानदार तरह से मनाया। उन्होंने एक अलग अंदाज में न्यू ईयर पार्टी को इंजॉए किया। जहां कई लोग हॉट लुक कैरी करके 2023 का स्वागत करते हुए दिखाई दिए, तो वहीं आलिया-रणबीर ने पजामा पहनकर पार्टी कर नए साल का वेलकम किया। इस दौरान उनका लुक बहुत ही क्यूट लग रहा था। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में स्टार कपल के खास दोस्त और परिवारवाले भी नजर आए।

आलिया भट्ट ने बीते दिन शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर की जिसमें वह रितिका मीरचंदानी के खास कलेक्शन एक एक्वा ब्लू कुर्ता पहने नजर आई थीं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक स्नोफ्लेक इमोजी लिख कर फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें आलिया भट्ट इस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। मिनिमल मेकअप लुक के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स आलिया के लुक पर चार चांद लगा रहे थे। वहीं आलिया के फोटो पर फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर शादी और प्रेग्नेंसी ने कभी किसी लड़की को सेक्सी बनाया है तो वो सिर्फ तुम हो आलिया। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2022 की अनदेखी फोटो शेयर की थीं जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी से लेकर रणबीर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। इसकी सभी खास फोटोज उस पोस्ट में मौजूद थी। नीचे देखिए तस्वीरें...

Tags:    

Similar News