Kiara Advani Cannes 2024: हाई स्लिट गाउन में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, कांस में बोल्ड लुक से लूट ली सारी महफिल, देखिए वीडियो...

Kiara Advani Cannes 2024: हाई स्लिट गाउन में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, कांस में बोल्ड लुक से लूट ली सारी महफिल, देखिए वीडियो...

Update: 2024-05-18 15:34 GMT
Kiara Advani Cannes 2024

Kiara Advani

  • whatsapp icon

Kiara Advani Cannes 2024: मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 11 दिनों तक अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे इस इवेंट में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। बीते दिन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय ने अपने अंदाज से सारी महफिल लूट ली है। इस फिल्म फेस्टिवल से अबतक ऐश्वर्या राय बच्चन का 2 लुक सामने आ चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बीच अब कियारा आडवाणी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में धांसू डेब्यू किया है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है।

दरअसल, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सामने आए इस क्लिप में कियारा आडवाणी का लुक देखते ही बन रहा है। कियारा आडवाणी यहां वाइट साटन के गाउन में दिखाई दीं, जिसे फेमस फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। कियारा आडवणी का ये लुक देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कान्स में रेड सी फिल्म फाउंडेशन वीमेन इन सिनेमा के गाला डिनर में में भारत का प्रतिनिधित्व कियारा आडवाणी करने वाली हैं। 

बता दें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर ऐसी अदाएं दिखाई हैं कि सभी लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने टूटे हाथ के साथ अपना जलवा बिखेरा है। ऐश्वर्या राय बच्चन एक इंजरी का शिकार हुईं, जिसकी वजह से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। हालांकि इसके बाद भी ऐश्वर्या ने कांस में हिस्सा लिया है।

Tags:    

Similar News