Jhumka Water Festival: झुमका जल महोत्सव: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय करेंगे उद्धाघटन, जाने- कहां होगा यह आयोजन...

Jhumka Water Festival:

Update: 2024-01-31 13:33 GMT

Jhumka Water Festival: रायपुर। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे। कोरिया जिले में जिला प्रशासन द्वारा 01 व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है। विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

दो दिन तक चलने वाले इस झुमका जल महोत्सव में सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक जोड़ी मीत ब्रदर्स की शानदार प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही इंडियन आइडल फेम शनमुखा प्रिय, नचिकेत लेले और निहाल टाओरो भी प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली बच्‍चों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। झुमका जल महोत्सव में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसी प्रकार झुमका जल महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच बाबी अगरिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। झुमका जल महोत्सव का समापन 2 फरवरी को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में होगा।

Tags:    

Similar News