Janhvi Kapoor Video: OMG! जाह्नवी कपूर ने लाइव शो में ये क्या कर दिया, रैंप वॉक का VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हक्के-बक्के...

Janhvi Kapoor Video: OMG! जाह्नवी कपूर ने लाइव शो में ये क्या कर दिया, रैंप वॉक का VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हक्के-बक्के...

Update: 2025-04-03 12:31 GMT
Janhvi Kapoor Video: OMG! जाह्नवी कपूर ने लाइव शो में ये क्या कर दिया, रैंप वॉक का VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हक्के-बक्के...

Janhvi Kapoor

  • whatsapp icon

Janhvi Kapoor Video: मुंबई। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा होने के साथ-साथ पॉपुलर स्टार किड भी हैं। फिल्मों के अलावा अक्सर उनका स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा में रहता है। जब भी वह किसी फैशन शो या इवेंट का हिस्सा बनती हैं तो लोग उनके खूबसूरत लुक के कायल हो जाते हैं। बोल्डनेस या खूबसूरती बिखेरने में उनका कोई जवाब नहीं है। एक बार फिर वह एक लेटेस्ट फैशन शो के लिए चर्चा में आ गई हैं।

दरअसल, जाह्नवी कपूर लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। वह फेमस फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा की शो स्टॉपर बनकर रैम्प पर उतरीं और अपनी हसीन अदाओं से लोगों को कायल कर दिया। मगर कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनका वॉक खास रास नहीं आया। वह सोशल मीडिया पर अपने वॉक के लिए ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'उनके पीछे चल रही लड़कियां ज्यादा ग्रेसफुल और एलिगेंट हैं।' दूसरे ने लिखा, 'यहां भी ओवरएक्टिंग.' तीसरे ने लिखा, 'इन्होंने वॉक खराब कर दी। मॉडलिंग, मॉडल्स पर छोड़ दो और अपनी एक्टिंग पर ध्यान दो।' एक और ने लिखा, 'ये फ्रंट में क्यों हैं, सारी वॉक खराब कर दी।' यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि, स्ट्रैपलेस और थाई स्लिट लॉन्ग गाउन में वह कमाल की लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक मिनिमल एक्सेसरीज के साथ एलिगेंट रखा था और सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए थे। खुले बाल, स्मोकी आईज और मिनिमल मेकअप में जाह्नवी बहुत स्टनिंग लग रही थीं। जाह्नवी कपूर के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  जाह्नवी कपूर के फैंस को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस के पास 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'परम सुंदरी', और 'Peddi' जैसी फिल्में हैं।

Tags:    

Similar News