Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Holiday Trip: जाह्नवी कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुई स्पॉट, छा गई सुर्खियों, जानिए कहां क्यों निकली है फैमिली ट्रिप...

Update: 2023-03-01 09:39 GMT

Full View

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Holiday Trip: मुंबई I बॉनी कपूर की लाडली धड़क गर्ल जाहन्वी कपूर जब भी स्पॉट होती है। न्यूज की सुर्खिया बन जाती है। वो फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। अभी हाल में इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में जाह्नवी कपूर को अपनी फैमिली बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ वैकेशन पर जाते स्पॉट किया गया। इस दौरान सबका ध्यान उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने अपनी तरफ खींचा है। जो उनके पापा के साथ नजर आएँ।

बता दें, बॉलीवुड गरियारों में इन दिनों जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते के खूब चर्चे हैं। इन दोनों को अक्सर पार्टियों में साथ स्पॉट किया जाता है, केवल इतना ही नहीं शिखर कई बार जाह्नवी के फोटोज पर कमेंट करते भी नजर आ जाते हैं। वहीं अब हाल ही शिखर जाह्नवी और बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


जाह्नवी कपूर और शिखर ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं की ना ही इन्होंने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया और न ही ये कहा कि वो डेट कर रहे हैं। लेकिन, ईशान खट्टर के बाद जाह्नवी किसे डेट कर रही हैं ये सवाल लोगों के मन में लगातार बना हुआ है। ऐसे में शिखर पहाड़िया से साथ-साथ आए दिन स्पॉट होने पर इनकी डेटिंग की खबरें तूल पकड़ती नजर आ रही है।

खबरों की मानें तो शिखर पहाड़िया जाह्नवी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उनके परिवार संग फैमिली ट्रिप पर गए हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर का 6 मार्च को अपना 25वां बर्थडे है, जो इंडिया से बाहर सेलिब्रेट करेंगी। जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट किया था, इसका हिंट करण जौहर ने भी अपने चेट शो 'कॉफी विद करण 7' में दिया था। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं। शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं।

Tags:    

Similar News