Ira Khan ने की ब्वॉयफ्रेंड संग सगाई, रोमांटिक अंदाज में नजर आए दोनों... सामने आईं इंगेजमेंट का वीडियो...

Update: 2022-11-22 11:23 GMT

मुंबई I  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इरा के सुर्खियों में होने की वजह उनकी लव लाइफ से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में इरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ सगाई की है। सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं लेकिन इस बार इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई का वीडियो शेयर किया है।

दरअसल, इस वीडियो में आमिर खान की बेटी इरा खान रेड कलर के गाउन में तो वहीं उनके मंगेतर नुपुर शिखरे ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट में हैंडसम लग रहे हैं। इरा खान वीडियो में पहले एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते हैं और फिर खुशी की मारे झूमने लगते हैं। दोनों के चेहरे की खुशी को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। आइरा खान और नुपुर कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस इंगेजमेंट पार्टी में आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव, आजाद राव खान, इमरान खान, मंसूर खान और आइरा की दादी जीनत हुसैन पहुंची थीं। बता दें कि नूपुर शिखारे भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है लेकिन उन्होंने आइरा को प्रपोज करने के लिए फिल्मी स्टाइल ही अपनाया था। किसी परफेक्ट स्क्रिप्ट की तरह नूपुर शिखारे ने एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान सितंबर में रिंग के साथ आइरा खान को प्रपोज किया था। देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News