इब्राहिम अली संग डेटिंग की खबरों के बीच हॉट ड्रेस में नजर आईं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, अब सलमान खान की फिल्म करेगीं डेब्यू...

Bollywood News

Update: 2023-01-07 14:47 GMT

मुंबई I  टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी भी काफी खूबसूरत और हॉट हैं। पलक अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों से पलक तिवारी अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली के साथ जुड़ा था। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो इन स्टारकिड्स से बेहतर कौन बता सकता है। मगर इब्राहिम को डेट करने के बीच पलक तिवारी हाल में ही स्टाइलिश अवतार में नजर आया। उनका लुक और अंदाज इतना खूबसूरत रहा जिसे देख फैंस का दिल थम गया। 

दरअसल, पलक तिवारी हाल में ही मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुई। इस दौरान वह वाइन कोर्सेट टॉप और ब्राउन लैदर पैंट्स पहने दिखाई दीं। वीडियो में आप सुन सकते हैं पपाराजी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस भी कमेंट्स में स्टार की तारीफ कर रहे हैं। सभी ने कहा कि वह बहुत प्यारी लग रही हैं। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की पतली कमरिया की तारीफ की। यहां देखिए वीडियो \ फोटो...

बता दें कुछ समय पहले पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ नजर आई थीं। दोनों ने पपाराजी को देख अपना चेहरा छिपा लिया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि दोनों की ओर से रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस साल वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान में नजर आएंगी। इसके अलावा पलक तिवारी का गाना बिजली-बिजली भी बहुत पॉपुलर हुआ था। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News