Honey Singh Divorce: रैपर हनी सिंह ने पत्नी से लिया तलाक, सिंगर को देना पड़ा इतनी मोटी रकम... जानिए मामला...

Update: 2022-09-09 09:33 GMT

मुंबई I  पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। अब हाल ही में रैपर हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की है। जानिए आखिर क्या है मामला...

दरअसल, पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया। कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त 2021 तक के लिए नोटिस जारी किया था। आखिरकार गुरुवार को दोनों के बीच तलाक के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी। बता दें कि अपनी शिकायत में शालिनी ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर शालिनी को धोखा दिया है।

शालिनी ने कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने इस शादी को दस साल दिए, लेकिन बदले में उनको सिर्फ प्रताड़ना मिली है। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शालिनी तलवार ने 'घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ। हनी सिंह की शादी 2011 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी और उन्होंने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अब शादी के 10 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। 

Tags:    

Similar News