Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत-सवि के बीच लगेगी रोमांस की चिंगारी, लेकिन शो में हुआ ये बड़ा ड्रामा...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 4 October 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शुक्रवार 4 अक्टूबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Update: 2024-10-04 11:52 GMT

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 4 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता. इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... रजत सई के स्पीच कॉम्पिटीशन में जाता है, लेकिन वहां उसे पीछे बैठना होता है। वहीं सई को स्कूल से घर जल्दी लाने पर रजत भड़क जाता है और सवि को खरी-खोटी सुनाने लगता है। लेकिन अचानक से वो सवि को आईलवयू कह देता है, जिससे सवि हैरान रह जाती है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, सवि रजत के अचानक गले लगाने से हैरान हो जाएगी। सवि उसे धक्का मारेगी और उससे सवाल करेगी कि रजत ये सब क्या था। इसपर रजत बताएगा कि सई यहां खड़ी थी, इसलिए उसने गले लगाया है।​ सवि और रजत को रोमांस करता देख सई इस कदर खुश हो जाएगी कि वो घरवालों के सामने भी जाकर कह देगी कि पापा ने मम्मा को आई लव यू कहा। सवि और रजत के रोमांस के बारे में सुनकर रिद्धी और तारा भी उन्हें छेड़ने लगेंगे।​ आशका तय करेगी कि वो सवि और रजत के बारे में पता लगाएगी। पहले वो अमन को मोहरा बनाने की कोशिश करेगी, लेकिन अमन उसकी बात नहीं सुनेगा। वहीं बाद में वो रजत के घर में डोमिसाइल के बहाने खुस जाएगी।​

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, ​सई अपने मां-बाप को एक करने की कोशिश करेगी। वो रजत और सवि के साथ एक ही बेड पर सोने की जिद्द करेगी। यहां तक कि सई, सोने से पहले सवि और रजत का हाथ भी धागे से बांध देगी।​ आशका को अपने घर में देख भाग्यश्री का पारा चढ़ जाएगा। वो आशका से कहेगी कि रजत और सवि अपने कमरे में एक साथ हैं और हम उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहते। यहां तक कि भाग्यश्री आशका को लेकर रजत और सवि के कमरे के पास भी लेकर जाएगी।​ आशका को सपना आएगा, जिसमतें रजत और सवि रोमांस करेंगे। इस सपने से आशका चौंक जाएगी और कहेगी कि मैं उन दोनों का रिश्ता कभी नहीं बनने दूंगी।​ आशका कियान का एडमिशन जानबूझकर सई के स्कूल में कराएगी। वहीं जब कियान मना करेगा तो आशका रोने का नाटक करेगी। यहां तक कि कहेगी कि सवि और रजत उससे मुझे मिलने भी नहीं देते हैं।​

Full View

Tags:    

Similar News