Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सवि और रजत के स्टोरी में हुई नई विलेन की एंट्री, शो के ट्विस्ट में उठेगा ये बड़ा पर्दा...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 3 July 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' बुधवार 3 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Update: 2024-07-03 08:41 GMT

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 3 July 2024: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। सीरियल में हाल ही में एक बड़ा लीप आया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा दर्शकों की फेवरेट जोड़ी में से एक थी। वे ईशान और सवी के रूप में शानदार थे, लेकिन लीप के बाद पूरी कास्ट बदल गई। पुराने कलाकारों में से केवल भाविका, मानसी साल्वी, अंकिता खरे और इंद्रनील भट्टाचार्य को बरकरार रखा गया है। अब शो में मेल लीड के तौर पर हितेश भारद्वाज नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया है। वह रजत की भूमिका निभाते हैं, जो एक सिंगल फादर हैं और बड़े बिजनेसमैन भी हैं। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सवी और रजत कर लें शादी:- सवी रजत की बेटी की स्कूल टीचर हैं, लेकिन सायशा के साथ उसका रिश्ता काफी गहरा हो गया है। सायशा भी सवी से बहुत प्यार करती है और बच्ची को ऐसा लगता है, जैसे वह उसकी मां है। सवी और रजत का परिवार भी चाहता है कि दोनों सायशा की खातिर शादी कर लें। लेकिन रजत लड़कियों से नफरत करता है। इधर सवी भी ईशान की यादों में जीना चाहती है, लेकिन ईशा और शांतनु चाहते हैं कि वह घर बसा ले।

नए विलेन की हुई एंट्री:- रजत का परिवार भी अपने बेटे के लिए एक अच्छा जीवनसाथी खोज रहे हैं। सभी चाहते हैं कि सवी ही वो लड़की है, जो उनके बेटे और पोती को खुश रख सकती है। हालांकि इन सबके बीच आखिरकार शो के विलेन की एंट्री हो गई है। जी हां, गुम है किसी के प्यार में रजत की एक्स वाइफ आशिका की एंट्री हो गई है। वह शो में कावेरी प्रियम का किरदार निभा रही हैं।

शो के ट्विस्ट में उठेगा बड़ा पर्दा:- रजत एक बिजनेसमैन अर्श गुजराल की पार्टी में गया हुआ था, जहां उसने अपनी एक्स वाइफ को देखा। वह अब अर्श की गर्लफ्रेंड है। हितेश ने सास बहू और बेटियां से बात करते हुए कहा कि सीरियल में नए किरदार आएंगे और सीन बहुत खूबसूरत बनकर सामने आया है। उन्होंने शेयर किया कि दर्शकों को यह सीन पसंद आएगा और लंबे समय के बाद उन्होंने इस सीन को करने का आनंद लिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सवी (भाविका शर्मा) और रजत की जिंदगी में क्या नई चीजें आएंगी। इसके अलावा शो में ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, वरुण जैन भी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News