Divyanka Tripathi News: कैसे हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, पति विवेक ने बताया सर्जरी और अब कैसी है हालत...

Divyanka Tripathi News: कैसे हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, पति विवेक ने बताया सर्जरी और अब कैसी है हालत...

Update: 2024-04-20 11:58 GMT
Divyanka Tripathi News: कैसे हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, पति विवेक ने बताया सर्जरी और अब कैसी है हालत...

Divyanka Tripathi

  • whatsapp icon

Divyanka Tripathi News: मुंबई। टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का 18 अप्रैल को देर रात एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब उनकी सर्जरी होगी। एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।


दरअसल, विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,”दिव्यांका ठीक होने की राह पर हैं। कल शाम एक एक्सीडेंट में वह ऊंचाई से गिर गईं, जिसके कारण उनके हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं और उन्हें तत्काल सर्जरी की सलाह दी गई। हम आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभार जाते हैं।” विवेक दहिया ने आगे लिखा, “हमारे लिए यह बहुत मायने रखता है। हमारे सभी प्रशंसकों और मीडिया मित्रों को अपार प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। हालांकि दिव्यांका दर्द में हैं लेकिन इससे उबरने के लिए हम चाहेंगे कि वह अपने घर और परिवार के साथ समय बिताएं।” इससे पहले सोपबॉक्स पीआर रिलेशंस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट और विवेक दहिया का लाइव सेशन कैंसिल होने की जानदारी थी। एजेंसी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। 


पोस्ट में आगे लिखा, “दिव्यांका का कुछ घंटे पहले एक्सीडेंट हो गया और अब वह मेडिकल केयर में हैं। विवेक उनके साथ हैं। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं, और दिव्यांका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। विवेक जल्द ही सभी के साथ फिर से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।”

Tags:    

Similar News