Divyanka Tripathi Accident: मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, काम छोड़ अस्पताल दौड़ा पति...

Divyanka Tripathi Accident: मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, काम छोड़ अस्पताल दौड़ा पति...

Update: 2024-04-19 06:42 GMT

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Accident: मुंबई। टीवी टेलीविजन की 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' फेम की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस की पीआर टीम और उनके पति विवेक दहिया ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनके फैंस को जानकारी दी कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं।


दरअसल, इंस्टाग्राम अकाउंट से जरिए स्टोरी शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है। स्टोरी में लिखा है, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अभी के लिए कैंसिल कर दिया गया है। कुछ घंटों पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद करते हैं। आप भी हमारे साथ दिव्यांका के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। विवेक आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही आपके साथ जुड़ेंगे।-टीम विवेक"... एक और स्टोरी में विवेक की टीम की तरह से यह भी जानकारी दी गई है कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और उनकी सर्जरी होगी। इस स्टोरी में एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हैं। 


बता दें कि कुछ हफ्तों पहले दिव्यांका की एक अंडरवेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने इंस्टा के जरिए, एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। दिव्यांका ने तब, वीडियो के जरिए, सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का अपडेट शेयर किया था और उनका ख्याल रखने के लिए विवेक दहिया की तारीफ भी की थी।

Tags:    

Similar News