Dharmendra Voting Video: वोट डालने गए धर्मेंद्र गुस्से से मीडिया पर तमतमाए, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Dharmendra Voting Video: वोट डालने गए धर्मेंद्र गुस्से से मीडिया पर तमतमाए, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Update: 2024-05-20 13:59 GMT

Dharmendra Voting Video: मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र भी हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों की तरह 20 मई को वोट डालने पहुंचे। इस दौरान ही-मैन रेड चेक शर्ट में नजर आए। अक्सर फैंस और पैप्स के साथ शांत और प्यार से बात करने वाले धर्मेंद्र अचानक इरिटेट होते और गुस्सा करते दिखे। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं।

दरअसल, धर्मेंद्र अपने कुछ असिस्टेंट्स के साथ वोटिंग के लिए पहुंचे थे। इन लोगों ने धरम पाजी को पोलिंग बूथ के भीतर जाने और बाकी चीजों के लिए गाइड किया। जहां एक तरफ धर्मेंद्र सभी को एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दे रहे थे, वहीं मीडिया की खींचतान में उन्होंने खुद ही आपा खो दिया। धर्मेंद्र को गुस्सा आ गया। वीडियो में उन्हें मीडिया पर नाराज होते देखा जा सकता है। बाद में उन्होंने युवाओं को मैसेज देते हुए कहा, “अच्छे शहरी बनो, देश भक्त बनो, मां-बाप से प्यार करो... आपको मालूम है जो मुझसे कहलवाना चाहते हो।” देखिए वीडियो...

बता दें कि, धर्मेंद्र साल 2004 से लेकर 2009 तक राजस्थान के बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के MP रह चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसमें धर्मेंद्र की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में भी अहम किरदार निभाया था।

Tags:    

Similar News