Chagalwa Bajata Raja: समर सिंह और आकांक्षा दुबे का जबरदस्त रोमांस, 'छगलवा बाजता राजा' गाने लगे ठुमके... देखिए वीडियो

Update: 2022-09-01 14:11 GMT

मुंबई I  भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार समर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए भी काफी फेमस हैं। उन्हें लोग उनके ठेठ भोजपुरिया अंदाज के लिए पसंद करते हैं। समर सिंह ने अब तक इस भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। इन गानों को लाखों में व्यूज मिलते हैं। इसी बीच समर सिंह का नया गाना 'छगलवा बाजता राजा' रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में समर सिंह अपनी को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस गाने के हॉट वीडियो को देखने के बाद लोगों का पसीना छूट जाएगा। इस गानें में उनके साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने भी अपनी हॉट अदाएं दिखाई हैं।

दरअसल, समर सिंह और आकांक्षा दुबे का न्यू म्यूजिक वीडियो 'छगलवा बाजता राजा' रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में दोनों ही भोजपुरी स्टार्स रोमांस का तड़का लगाते दिख रहे हैं। 'छगलवा बाजता राजा' गाने में देसी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी पति-पत्नी के रोल में दिख रही है। म्यूजिक वीडियो में समर और आकांक्षा ने पति-पत्नी के रूप में जमकर रोमांस किया है, जिसे देख कर फैंस खूब एंटरटेन हो रहे हैं। समर सिंह और आकांक्षा दुबे स्टारर सॉन्ग 'छगलवा बाजता राजा' समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने में दोनों ही भोजपुरी स्टार्स की केमिस्ट्री की काफी वाहवाही हो रही है। यूं तो अब तक भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में पति-पत्नी पर कई वीडियो फिल्माये गये हैं, लेकिन समर सिंह का ये गाना कई मामलों में काफी अलग और खास है।  देखिए वीडियो... 

Full View


Tags:    

Similar News