Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: एक दूजे के हुए केएल राहुल-अथिया, साउथ इंडियन तरीके से रचाई शादी...

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding

Update: 2023-01-23 13:58 GMT
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: एक दूजे के हुए केएल राहुल-अथिया, साउथ इंडियन तरीके से रचाई शादी...
  • whatsapp icon

मुंबई I  बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। 23 जनवरी को शाम 4.30 बजे शादी की रस्में साउथ इंडियन तरीके से निभाई गई। आयोजन में करीबी रिश्तेदार और दोस्त मोजूद रहे। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर अथिया और केएल राहुल ने सात फेरे लिए। इस मोके पर अंशुला कपूर, कृष्णा श्रॉफ और डायना पेंटी को वेन्यू पर जाते हुए देखा गया। शनिवार से प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी थी। फार्महाउस के बाहर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रविवार की रात को परिवार ने संगीत - सेरेमनी का आयोजन किया। इसके साथ कॉकटेल नाइट भी रखी गई।

Full View

परिवार ने मीडिया को इस सेरेमनी से दूर रखा लेकिन पपराजी ने दूर से मंडप की कुछ तस्वीरें जरूर क्लिक कीं। सफेद रंग के फूलों से मंडप सजाया गया था जहां कपल की शादी की रस्में निभाई गई। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने निजी तौर पर मंडप की सजावट और शादी के अरेजमेंट्स पर ध्यान दिया। सुनील शेट्टी के फार्महाउस के पास होटल में राहुल का परिवार रुका हुआ है। लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने के बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों के बीच मिठाई बांटी है।

Full View

इससे पहले संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आईं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ संगीत में पहुंचे थे। दोनों डांस करते हुए देखे गए। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में करीब 100 मेहमान मौजूद रहे। इस दौरान मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी का नियम रहा। मेहमानों को वेन्यू पर फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। लोकेश राहुल सातवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। राहुल से पहले विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान ऐसा कर चुके हैं।

Full View


Full View

Tags:    

Similar News