Athiya Shetty KL Rahul Baby: राहुल-अथिया शेट्टी के घर गूंजी किलकारियां, मां बनीं एक्ट्रेस, जानिए किसे दिया जन्म
Athiya Shetty KL Rahul Baby: राहुल-अथिया शेट्टी के घर गूंजी किलकारियां, मां बनीं एक्ट्रेस, जानिए किसे दिया जन्म

Athiya Shetty KL Rahul Baby: मुंबई। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के घर किलकारी गूंजी है। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी पहली बार मां बन चुकी हैं और इस कपल के लिए आईपीएल के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल, अथिया और राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, 'ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल... 24.03.2025।' जैसे ही इस कपल ने यह खबर शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले उन्हें बधाई देने वालों में कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, मृणाल ठाकुर थे। वहीं नाना बने सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी-दामाद को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। बता दें, अथिया ने 8 नवंबर 2024 को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और बताया कि अप्रैल 2025 में बेबी को जन्म देंगी।
बता दें कि इस समय आईपीएल 2025 खेला जा रहा है। इस सीजन का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। केएल राहुल दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस मैच में हिस्सा नहीं लिया। अब उनके इस मैच में न खेलने की वजह सामने आ गई है। वह पिता बनने वाले थे और उनकी पत्नी आथिया बच्चे को जन्म देने वालीं थीं। जिसके चलते वह मैच नहीं खेल पाए और अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।