Anjali Arora Video: बेशर्म रंग गाने पर जमकर डांस करते नजर आई अंजलि अरोड़ा, दिखाए लाजवाब मूव्स...फैन्स बोले-छा गईं आप, दीपिका को भी दिया जोरदार टक्कर...

Update: 2022-12-23 08:20 GMT
Anjali Arora Video: बेशर्म रंग गाने पर जमकर डांस करते नजर आई अंजलि अरोड़ा, दिखाए लाजवाब मूव्स...फैन्स बोले-छा गईं आप, दीपिका को भी दिया जोरदार टक्कर...
  • whatsapp icon

मुंबई I बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म का गाना बेशर्म रंग इन दिनों हर जगह-जगह छाया हुआ है। जहां एक तरफ इस गाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फैंस इस गाने पर जमकर रील बना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक की हसीनाएं इस गाने पर रील बनाते नजर आ रही हैं। ऐसे में अब अंजलि अरोड़ा ने इस गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंजलि काफी ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं उनके डांस मूव्स भी दीपिका की तरह ही कहर बरपा रहे हैं। कई फैन्स का कहना है कि कच्चा बादाम के बाद अब अंजलि अरोड़ा का कोई बेस्ट वीडियो सामने आया है।

अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में अंजलि के मूव्स को फॉलो करती नजर आ रही हैं। दीपिका की तरह अंजलि भी अपना जलवा बिखरे रही है। इस वीडियो के कैप्शन में अंजलि ने लिखा- हम तो लुट लिया मिल्के इश्क वालों ने। इस वीडियो में अंजलि क्रीम कलर के जाली वाला टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। अंजलि के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कॉमेंट्स करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पता था, अंजलि अरोड़ा इस गाने पर जरूर वीडियो बनाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- छा गईं आप। तीसरे यूजर ने लिखा- दीपिका पादुकोण से बेहतर हैं आपका डांस। वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा- आपका रंग देखा है दुनिया वालों ने। यहां देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News