Amitabh Bachchan-Anushka Sharma: अमिताभ बच्चन और अनुष्का के खिलाफ पुल‍िस करेगी बड़ी कार्रवाई, जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा...

Update: 2023-05-17 07:41 GMT

Amitabh Bachchan-Anushka Sharma : मुंबई I बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुश्किलों में फंस गए हैं। अब मुंबई पुलिस उनके खिलाफ लीगल एक्शन ले रही है, क्योंकि दोनों ने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन किया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है ये पूरा माजरा...


जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतें मिली थी ज‍िसमें दोनों अलग-अलग बाइक पर बिना हेलमेट के देखा गए। इनकी तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं। अमिताभ बच्‍चन ने सोमवार को अपने सेट पर पहुंचने के लिए एक फैंस से लिफ्ट ली थी, वहीं अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर सवार हो गईं। दोनों ही मामलों में क‍िसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। श‍िकायत पर मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


अम‍िताभ बच्‍चन और अनुष्‍का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस को ट्वीट किया। इस पर कुछ यूजर्स को जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि, 'हमने इसे ट्रैफिक ब्रांच के साथ साझा किया है।' इसी तरह, जब अनुष्का शर्मा का बाइक चलाते हुए एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, तो एक यूजर ने ट्वीट किया, "@MumbaiPolice नो हेल्मेट?" जवाब में मुंबई पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उनकी टिप्पणी में लिखा था, "हमने इसे यातायात शाखा के साथ साझा किया है।" दोनों ट्वीट में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था।

अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन के वीडियोज पर नेटिजन्स ने कमेंट किए। हेलमेट न पहनने को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई यूजर्स ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि क्या फिल्मी सितारों पर यातायात नियम लागू नहीं होते? कुछ यूजर्स ने पुलिस से दोनों स्टार्स के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया।


मुंबई पुलिस ने एक यूजर को रिप्लाई देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस विभाग के साथ यह वीडियो साझा की गई है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई कि पुलिस ने अमिताभ और अनुष्का पर कोई जुर्माना लगाया है या नहीं। 

Full View

Tags:    

Similar News