Alia-Ranbir Ki Beti Raha: करोड़ों की मालकिन बनी आलिया-रणबीर की डेढ़ साल की बेटी, जानिए आखिर कैसे मिला ये आलीशान बंगला...

Alia-Ranbir Ki Beti Raha: आलिया-रणबीर की डेढ़ साल की बेटी राहा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। डेढ़ साल की राहा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं राहा कपूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन भी बन गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर छोटी सी बच्ची के पास इतने पैसे कैसे आए। तो आइए जानते है...

Update: 2024-03-28 14:42 GMT

Alia-Ranbir Ki Beti Raha

Alia-Ranbir Ki Beti Raha: मुंबई। बॉलीवुड का पावरफुल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब से बेटी राहा के पेरेंट्स बने हैं तभी से उनकी प्रायोरिटी बदल गई है। अब दोनों फिल्म की शूटिंग से लेकर बेटी को संभालने की जिम्म्मेदारी बराबरी से उठा रहे हैं। साथ ही बेटी का भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं राहा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। डेढ़ साल की राहा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं राहा कपूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन भी बन गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर छोटी सी बच्ची के पास इतने पैसे कैसे आए। तो आइए जानते है... 

दरअसल,  आलिया और रणबीर का घर जो पिछले दो सालों से जुहू में बन रहा है। इस घर पर लगभग 250 करोड़ तक का खर्च आया है। इस घर को महल बनाने में दोनों एक्टर ने अपनी सारी जमापूंजी लगा दी है। शादी के बाद ही रणबीर और आलिया अपने इस महल जैसे घर में शिफ्ट होने वाले थे। लेकिन उस समय तक घर तैयार नहीं था। यहां तक कि अभी भी बहुत सारा काम बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है इस साल के अंत तक शायद कपल अपनी बेटी के साथ अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो जाये। ये आशियाना एक्टर्स ने अपनी डेढ़ साल की बेटी राहा के नाम कर दिया है।

आपको ये भी बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया और नवंबर में बेटी राहा को जन्म दिया। अब बेटी राहा डेढ़ साल की हो गई है और पापा रणबीर के साथ खेलना पसंद करती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रॉकी और रानी के बाद आलिया भट्ट इस साल जिगरा जैसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनके पास रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ की फिल्म लव और वॉर भी है। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली करेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्में प्रोड्यूस भी कर रही हैं। दूसरी तरफ रणबीर अभी तक एनिमल की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। उनके पास वेकअप सिड के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

Tags:    

Similar News