Alia House Help Birthday: आलिया भट्ट ने महिला हाउस हेल्प का किया बर्थडे सेलिब्रेट, एक्ट्रेस ने बताई आए दिन होने वाली लड़ाई...

Alia House Help Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने घर में काम करने वालों का खास ख्याल रखती हैं। कुछ साल पहले खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस ने अपने हाउस हेल्प को घर गिफ्ट किया है। अब एक्ट्रेस ने उनका घर संभालने वाली कैरल का बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

Update: 2024-04-20 14:06 GMT

Alia Bhatt

 Alia House Help Birthday: मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने घर में काम करने वालों का खास ख्याल रखती हैं। कुछ साल पहले खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस ने अपने हाउस हेल्प को घर गिफ्ट किया है। अब एक्ट्रेस ने उनका घर संभालने वाली कैरल का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आपने कॉफ़ी विद करण के 7 वें सीजन में आलिया की हाउस हेल्प कैरल के बारे में सुना होगा। एक्ट्रेस में बताया था कि वो रणवीर सिंह के साथ अपनी हाउसहेल्प कैरल से हुई लड़ाइयों के बारे में भी आराम से बात कर सकती हैं। कैरल न सिर्फ आलिया का घर संभालती हैं बल्कि उनके लिए बेहद खास भी हैं।

दरअसल, आलिया भट्ट के लिए उनकी हाउस हेल्प कैरल इतनी खास है कि एक्ट्रेस ने पति रणबीर कपूर के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कैरल एक्ट्रेस के साथ उनका फिल्मी करियर शुरू होने के दौरान से हैं। घर के सभी बड़े फैसलों में कैरल की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा आलिया और कैरल के बीच झगड़े भी होते है जिसके बारे में एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो पर बताया था। आलिया भट्ट जब बेटी राहा को लेकर माँ बनी तो कैरल उनका सबसे बड़ा सपोर्ट थीं।

बता दें कि आलिया भट्ट के लिए उनका स्टाफ सबसे खास है। एक्ट्रेस के स्टाफ में अधिकतर लोग उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले से ही उनके साथ उनका काम संभाल रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी उनका खास ख्याल रखती हैं। हाउस हेल्प को घर खरीदने में एक्ट्रेस ने पैसों की मदद की थी। हालांकि, इस खबर की अधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इस साल फिल्म जिगरा में एक बड़ी बहन के किरदार में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बेटी राहा के साथ ज्यादातर अपना समय बिताना पसंद करती हैं। उसकी वजह रणबीर कपूर का घर से बाहर रहना भी है। दरअसल, रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी हैं। समय मिलने पर दोनों ही बेटी के साथ रहना पसंद करते हैं।

Tags:    

Similar News