अक्षरा सिंह के साथ पत्थरबाजी, बीच शो में से छूटकर अपनी जान बचाकर भागी एक्ट्रेस...

अक्षरा सिंह के साथ पत्थरबाजी, बीच शो में से छूटकर अपनी जान बचाकर भागी एक्ट्रेस...

Update: 2022-11-03 11:38 GMT
अक्षरा सिंह के साथ पत्थरबाजी, बीच शो में से छूटकर अपनी जान बचाकर भागी एक्ट्रेस...
  • whatsapp icon

मुंबई I  जौनपुर के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय 'बदलापुर महोत्सव' में अक्षरा सिंह के गाने के दौरान ईंट पत्थर बरसाए गए। वह मशहूर गाना जान मारे लंहगा ई लखनऊआ गा रही थीं। इस दौरान भीड़ इतनी उमड़ पड़ी और उपद्रवियों ने इतना हंगामा मचा दिया कि भीड़ पर काबू करना प्रशासन के लिए मुश्किल का सबब बन गया।

इससे वह नाराज हो गईं और माइक से इस अभद्रता के बारे में बोलते हुए मंच छोड़कर जाने लगीं। तब तक दर्शकों में हलचल मच गई और कुर्सियों की फेंकाफेंकी शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने की वजह से भगदड़ का माहौल हो गया। ऐसे में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी भी भांजी। इस बीच हुए पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। बाद में बचे हुए कार्यक्रमों को शुरू किया गया। बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षरा सिंह पर किसी ने कागज का टुकड़ा और कुछ कंकड़ फेंक दिया था। इससे नाराज होकर वह चली गईं। उनके जाते ही दर्शकों ने कुर्सियों पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया अब माहौल शांत है। देखिए वीडियो...

Full View
Tags:    

Similar News