अजय देवगन ने पत्नी काजोल की उड़ाई खिल्ली, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग... यूजर्स बोले- 'चुप रहने में ही भलाई है'

Update: 2022-07-18 14:47 GMT
अजय देवगन ने पत्नी काजोल की उड़ाई खिल्ली, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग...  यूजर्स बोले- चुप रहने में ही भलाई है
  • whatsapp icon

मुंबई I  बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल को उनकी मीठी नोक-झोंक के कारण काफी पसंद किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। अपने सुखी वैवाहिक जीवन के 23 साल पूरे करने के बाद भी यह दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। हाल ही में, अजय ने अपनी पत्नी काजोल का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अजय देवगन ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल कुछ बोल रही हैं, वहीं अजय देवगन उन्हें ध्यान से सुन रहे हैं। काजोल वीडियो में लगातार एकतरफा बोले जा रही हैं। वहीं, अजय देवगन चाय की चुस्कियों के साथ उनकी बात गौर से सुनने की एक्टिंग कर रहे हैं। बता दें कि इसे फास्ट फॉरवर्ड मोड में पोस्ट किया गया है और इसमें एक फनी साउंड मिक्स की गई है। इस वीडियो के साथ अजय देवन ने फनी कैप्शन साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'वर्ल्ड लिसनिंग डे मनाते हुए। आज और हर दिन।' इसके साथ उन्होंने काजोल को भी टैग किया है। अजय देवगन के इस पोस्ट पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कहना क्या चाहते हो?', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुंह में विमल रहेगा तो बोलोगे कहां से सर।' एक यूजर ने लिखा, 'आज पता चला कि इस मामले में सेलेब्रिटी हो या आम आदमी, सभी पुरुषों का हाल एक जैसा है।' देखिए वीडियो....

Tags:    

Similar News