Ahaan and Aneet dating: क्या वाकई डेट कर रहे हैं अहान-अनीत? सीक्रेट हैंगआउट के बाद उठे सवाल, सामने आई ये सच्चाई
Ahaan and Aneet dating: फिल्म ‘सैयारा’ में पर्दे पर प्यार निभाते-निभाते क्या सच में दिल मिल गए? ये सवाल तब खड़ा हुआ जब अहान पांडे और अनीत पड्डा को हाल ही में मुंबई की एक जगह पर साथ देखा गया। फैंस के बीच यह चर्चा आग की तरह फैल गई कि दोनों शायद रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में दोनों हँसते-बातें करते दिखे, अहान ने हाथ भी आगे बढ़ाया – लेकिन अनीत ने सलीके से जवाब दिया। दोनों के साथ अहान की मां भी थीं। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गईं।
Ahaan and Aneet dating

अक्सर साथ देखें जा रहे दोनों-
दोनों में से किसी ने भी अभी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन गॉसिप टाउन में ये बातें हो रही हैं कि दोनों की जोड़ी अक्सर साथ साथ देखी जा रही है। हाल ही में अनीत और अहान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें अहान अपने एक फीमेल फैन से साथ तस्वीरें क्लीक करा रहे हैं और अनीत उन्हे प्यार से निहार रही है। दोनों को लेकर चर्चाएं ये भी है कि सिंगापुर में शॉपिंग करते भी स्पॉट हुए हैं। जब पैंप्स की नजरें इन दोनों पर पड़ी तो दोनों ने ही थोड़ी दूरियां बना ली थीं। अहान और अनीत के बीच क्या चल रहा है, ये तो वो दोनों ही जानते हैं,
दोनो सिर्फ दोस्त हैं ?
हालांकि जानकारी ये है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, फिल्म की सफलता के बाद साथ समय बिता रहे हैं। वो एक-दूसरे की उपलब्धियों से खुश हैं, लेकिन उनका रिश्ता प्रोफेशनल और फ्रेंडली है। फिल्मी दुनिया में ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को अक्सर रियल लाइफ में भी जोड़ दिया जाता है, लेकिन हर नज़दीकी रिश्ते का नाम ‘प्यार’ नहीं होता। अहान और अनीत के बीच जो दिखा, वो शायद सिर्फ एक अच्छी वर्किंग बॉन्डिंग थी – दो कलाकार जो साथ काम करके करीब आ गए, एक-दूसरे की सफलता में खुश हुए।
सैयारा फिल्म कलेक्शन-
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो तीसरे सप्ताह भी फिल्म ने 3.55 करोड़ का कारोबार किया है। जिसकी वजह से अब सैयारा फिल्म का नेट कलेक्शन 320 करोड़ के पार पहुंच गया है। 45 करोंड़ के बजट में बनने वाली इस मूवी ने खास उपलब्धि 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर खास उपलब्धि हासिल की है।