एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप,इस अभिनेत्री के साथ खेसारी लाल यादव की चली थी कोल्ड वॉर

Update: 2021-10-22 16:08 GMT

मुंबई 22 अक्टूबर 2021 I भोजपुरी सिनेमा में कभी अपनी एक अलग जगह बनाने के लिए खेसारी लाल यादव ने खूब संघर्ष किया। उन्होंने शुरुआत में लड़की बनकर कई गाने किए, जिसके लिए उन्हें इंडस्ट्री में काफी कुछ सहना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद खेसारी लाल यादव ने कभी भी हार नहीं मानी और आज के समय में वो भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खेसारी लाल यादव काफी विवादों से घिरे रहे। न सिर्फ अभिनेता बल्कि कई अभिनेत्रियां भी उनपर हमला बोल चुकी हैं।


बिना मर्जी किस करने का अभिनेत्री ने लगाया था आरोप

दरअसल खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का नाम प्रियंका पंडित हैं। प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल यादव पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना मर्जी के उन्हें किस किया था और इसी के साथ उन्होंने खेसारी लाल यादव को काफी बुरा-भला भी कहा था। प्रियंका पंडित का कहना था कि वो खेसारी लाल यादव के साथ एक गाने का शूट कर रही थीं और इस दौरान खेसारी लाल यादव ने उन्हें जबरदस्ती किस कर


सीन के बारे में किसी ने नहीं बताया था

प्रियंका पंडित का कहना था कि उन्हें निर्देशक और अभिनेता ने भी ऐसे किसी सीन के बारे में नहीं बताया था। इस बात को लेकर प्रियंका और खेसारी लाल यादव के बीच काफी कोल्ड वॉर भी चली थी। प्रियंका ने अभिनेता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए कहा था- सुपरस्टार क्या हैं, मुझे फोन करके समझा रहे हैं।


अपनी मेहनत के दम पर बनाई है जगह

प्रियंका ने आगे कहा कि वो उन्हें ये समझा रहे हैं कि बेटा मेहनत करके आगे आओ। प्रियंका ने खेसारी लाल यादव पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि तुम मुझे पांच साल पहले यहां पर नहीं लाए थे, मैंने जो भी हासिल किया है खुद के दम पर किया है। तुम्हारी तरह नहीं हूं, तुम क्या हो अगर मैंने ये बताना शुरू किया तो लोग तुम्हें वहीं पर आकर मारना शुरू कर देंगे'।


सबको पता लग जाएगा भैया कर्मकांडी हैं

प्रियंका यहीं पर शांत नहीं हुईं, उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि, 'सबकी नजरों में तुम जो भैया बने फिर रहे हो, सबको तुम्हारे बारे में पता चल जाएगा। उन्हें नहीं पता उनके भैया कितने कर्मकांडी हैं। आपको ये किसने हक दिया कि आप मुझे धमकी दो, आप मेरी नजरों में जीरो हैं।




 


इस एक्टर पर भी लगाया था आरोप

प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल यादव से पहले भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू पर भी एक फिल्म में जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था। प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं वह खेसारी लाल, दिनेश लाल यादव सहित भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

Tags:    

Similar News