एक्टर खेसारी लाल बने पापा!...बच्चे का हाथ पकड़ते तस्वीरें हुई वायरल, देखिए...

Update: 2023-01-30 16:21 GMT

मुंबई I खेरासी लाल और पवन सिंह की दुश्मनी जग जाहिर है। दोनों के बीच इशारों-इशारों में एक दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला चलता रहता है। नए साल की शुरुआत में उम्मीद थी कि ये टसल कम हो जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं। खेसारी ने मजाक में पवन सिंह को अंकल कह दिया जिसे पावर स्टार ने अपनी मर्दानगी पर हमला समझा। अब एक बार फिर खेसारी ने इन्हें ये कह कर मिर्ची लगा दी है। खेसारी ने कहा, 'मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकता हूं, लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं गवा सकते हैं, वो मर जाएंगे लेकिन नहीं कर पाएंगे'।

दरअसल, खेसारी लाल यादव की यह फोटो डायरेक्टर पराग पाटिल ने शेयर की है। तस्वीर में वह बच्चे को खिलाते दिख रहे हैं। वैसे यह मामला रियल नहीं बल्कि रील से जुड़ा है। यह खेसारीलाल की भोजपुरी फिल्म गॉडफादर की फोटो है। इसमें उनके साथ यामिनी सिंह होंगी। पराग ने भी मजे लेते हुए कैप्शन लिखा है, दुनियालोगिन अब गावा सोहर... माना जा रहा है कि पराग और खेसारी ने मिलकर पवन सिंह पर निशाना साधा है। खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच स्टारडम से शुरू हुआ ये विवाद मर्दानगी तक पहुंच गया। खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को लेकर एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने उन्हें 'अंकल' कह दिया था। इसके बाद पवन सिंह के फैन्स ने खेसारी लाल को काफी भला-बुरा कहा था। एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी का बिना नाम लिए उन्हें 'सउरी वाला बच्चा' बोल दिया था, जिसके बाद एक सोहर गीत भी गवाया था। पवन सिंह की इस हरकत के बाद खेसारी लाल ने जवाब दिया था, 'मैं तो हर 9 महीने में सोहर बजवा सकता हूं, लेकिन वो मर जाएंगे फिर भी नहीं बजवा पाएंगे।

Tags:    

Similar News