कोरोना वैक्सीन लगने के 11 घंटे बाद बुजुर्ग की हुई मौत….परिजनों का आरोप- नहीं थी बीमारी, वैक्सीन से गयी जान….स्वास्थ्य विभाग ने कहा….

Update: 2021-03-19 10:56 GMT

महासमुंद 19 मार्च 2021। वैक्सीनेशन के 11 घंटे बाद एक बुजुर्ग की मौत से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य महकमा सकते में हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग बुजुर्ग के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह तलाशने की बात कही है। घटना महासमुंद के पिथौरा स्थित सावित्रीपुर की है, जहां 58 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार की शाम को कोरोना वैक्सीन लगायी थी। वैक्सीन लगान के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तड़के चार बजे बुजुर्ग की तबीयत ज्यादा ही खराब हो गयी।

परिजनों के बुजुर्ग के शरीर में तेज दर्द था और पसीना भी आ रहा था, जिसके बाद उन्हें तत्काल पिथौरा के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बसना रेफर कर दिया गया, डाक्टरों ने वहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की मौत वैक्सीनेशन के बाद हुई है। उनका कहना है कि पहले से बुजुर्ग को कोई बीमारी नहीं थी। सुबह ही अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी।

स्वास्थ्य विभाग ने ये कही मौत पर बात

राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि पिथौरा ,महासमुंद जिले के 52 वर्ष पुरूष को 18 मार्च को सावित्रीपुर केन्द्र मंे परिवार के 10 अन्य सदस्यों के साथ कोविषील्ड वेक्सीन लगाई गई थी। 19 मार्च को सुबह 5 बजे ंउन्हे दोनों बांहोें में दर्द हुआ और पसीना निकलने के बाद वे बेहोष हो गए थे। परिवार के सदस्य उन्हे बसना स्वास्थ्य केन्द्र ले गए । अस्पताल लाने के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई। डाॅ ठाकुर ने कहा कि उनका पोस्टमार्टम आज किया गया और उसकी रिपोर्ट राज्य स्तरीय ए ई एफ आइ्र समिति को भेजी जाएगी।

Tags:    

Similar News