UPSC Call Center: यूपीएससी कॉल सेंटर: अब दो शिफ्टों में संचालित होगा यूपीएससी कॉल सेंटर, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए UPSC ने जारी किया निर्देश
UPSC Call Center: UPSC संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के मद्देनजर कॉल सेंटर संचालन की अवधि को बढ़ा दिया है। कॉल सेंटर अब अवकाश के दिनों में शनिवार और रविवार को भी संचालित किया जाएगा। सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक इसकी सुविधा उम्मीदवारों को मिलेगी।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
7 February 2026|दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के मद्देनजर कॉल सेंटर संचालन की अवधि को बढ़ा दिया है। कॉल सेंटर अब अवकाश के दिनों में शनिवार और रविवार को भी संचालित किया जाएगा। सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक इसकी सुविधा उम्मीदवारों को मिलेगी।
संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने छात्रों की सुविधा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए ने कॉल सेंटर संचालन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा, सुगमता और समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने यह आदेश जारी किया है।
संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को बेहतर सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अपने कॉल सेंटर के परिचालन घंटों को बढ़ा दिया है ताकि चल रही आवेदन प्रक्रिया के दौरान अधिक आसानी और सुविधा सुनिश्चित हो सके।
सिविल सेवा परीक्षा CSE 2026 और भारतीय वन सेवा IFOSपरीक्षा 2026 के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक कॉल सेंटर शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों सहित सभी दिन चालू रहेगा। यह दो शिफ्टों में सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कार्य करेगा ताकि उम्मीदवारों को नियमित कार्य घंटों के बाद भी सहायता प्राप्त करने में सुविधा हो।
इसके अतिरिक्त, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी प्रश्नों से संबंधित जानकारी या मार्गदर्शन चाहने वाले आवेदकों के लिए प्रतीक्षा समय को काफी कम करने के लिए कॉल सेंटर की क्षमता को दोगुना कर दिया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने उम्मीदवारों की सुविधा के प्रति आयोग की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि कॉल सेंटर की बढ़ी हुई संचालन अवधि उम्मीदवारों की सहायता के लिए उठाए जा रहे उपायों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, इन प्रयासों का उद्देश्य उम्मीदवारों को सुविधा प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी आवश्यक सहायता मौजूद हों। स पहल का उद्देश्य आवेदकों के साथ सम्प्रेषण को मजबूत करना, प्रश्नों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना और परीक्षा काल के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान उम्मीदवारों को निर्बाध सहायता प्रदान करना है।