Topper banane ke top 5 timing tricks: अगर सच में बनना है क्लास का टॉपर, तो ऐसे करनी होगी पढ़ाई, जानिए पढ़ाई में नंबर वन बनने के 5 बेस्ट टाइमिंग ट्रिक्स!

Topper banane ke top 5 timing tricks: टॉपर्स होते है उन्हें कुछ ऐसी चीजों का पता होता है जो बाकियों को नहीं पता होती जैसे– सही टाइम मैनेजमेंट, डिस्ट्रैक्शन से दूरी और भी कई चीजें है, तो आज हम आपको बताएंगे कि कुछ खास टाइमिंग ट्रिक्स का उपयोग करके आप भी क्लास के टॉपर कैसे बन सकते है।

Update: 2025-12-20 05:44 GMT

Topper banane ke top 5 timing tricks: क्लास का टॉपर बनना और टीचर से तारीफ पाना हर विद्यार्थी की इच्छा होती है। कुछ ऐसे भी छात्र होते है जिन्हें लगता है कि टॉपर बनना कोई पहाड़ तोड़ने जैसा कार्य है और वे इसी वजह से अपना विकास नहीं कर पाते। इनको लगता है कि टॉपर्स के पास कोई जादुई शक्ति होती है या उनका दिमाग दूसरों से तेज होता है, लेकिन सच्चाई इससे पूरी अलग है। जो टॉपर्स होते है उन्हें कुछ ऐसी चीजों का पता होता है जो बाकियों को नहीं पता होती जैसे– सही टाइम मैनेजमेंट, डिस्ट्रैक्शन से दूरी और भी कई चीजें है, तो आज हम आपको बताएंगे कि कुछ खास टाइमिंग ट्रिक्स का उपयोग करके आप भी क्लास के टॉपर कैसे बन सकते है।

1. सुबह के समय(Morning Time) का उपयोग

सुबह का समय किसी वरदान से कम नहीं है। जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब आपका दिमाग सबसे ताजा और सक्रिय स्थिति में होता है। जो टॉपर्स होते है वे इस बात को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और इसीलिए वे सुबह जल्दी उठकर अपनी पढ़ाई शुरू कर देते हैं। इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी है कि सुबह के समय हमारी स्मरण शक्ति और एकाग्रता अपने चरम पर होती है।

जब आप सुबह 4 या 5 बजे उठकर पढ़ाई करते हैं तो आपके आसपास कोई शोर नहीं होता न ही मोबाइल में किसका मैसेज आता है, जिससे आप पूरी तरह से ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहते है। ऐसे विषय जो आपको कठिन लगते हो जैसे गणित, भौतिकी या रसायन विज्ञान, तो उन्हें सुबह पढ़ना काफी सही रहता है। रटने वाले विषयों को भी सुबह याद करना आसान है।

2. पोमोडोरो(Pomodoro) तकनीक का उपयोग

छात्र जीवन में समय के सही उपयोग और पढ़ाई के दौरान होने वाले थकान से बचने के लिए पोमोडोरो तकनीक काफी प्रसिद्ध है। जिसमें आप 25 से 30 मिनट तक ध्यान लगाकर पढ़ाई करते हैं और फिर 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेते हैं। 4 बार ऐसा करने के बाद 15 से 30 मिनट का लंबा ब्रेक लिया जाता है। इस तकनीक का फायदा यह है कि आपका दिमाग कभी नहीं थकता और आप लंबे समय तक पढ़ाई कर पाते हैं।

3. स्पेस्ड रिपीटिशन(Spaced Repetition) नियम

यह तकनीक उन लोगों के लिए है जो परीक्षा के एक दिन पहले सब कुछ पढ़ लेने की कोशिश करते है और पढ़ा हुआ भी भूल जाते है, परंतु जो टॉपर्स है वे ऐसा कभी नहीं करते। इस तकनीक में एक बार पढ़े हुए विषय को एक निश्चित समय पर लगातार दोहराया जाता है। उदाहरण के लिए जैसे पहले दिन कुछ नया सीखिए उसे दूसरे दिन दोहराइए, फिर एक सप्ताह बाद और एक महीने बाद फिर दोहराए। इस तरह वह ज्ञान

आपके दिमाग में बैठ जाएगा।

4. प्रायोरिटी मैट्रिक्स(Priority Matrix) का इस्तेमाल

आपको टॉपर्स की साइकोलॉजी समझनी होगी, उन्हें ये पता होता है कि इस समय में किस विषय को कितना टाइम देना है, क्योंकि हर विषय को बराबर समय देने की जरूरत नहीं होती।आपको सबसे पहले उन टॉपिक्स को मजबूत करना है जिसका उपयोग लगभग सभी जगह होता है। उदाहरण से समझते है कि यदि आपको गणित में जोड़ और घटाव की अवधारणा नहीं पता है तो गुणा, भाग, त्रिकोणमिति और भी कई अवधारणाओं को नहीं सीखा जा सकता।

5. डिजिटल चीजों(Digital Distraction) से बचें।

छात्रों के समय का सबसे बड़ा चोर है सोशल मीडिया। जब आप रील्स या शॉर्ट्स स्क्रॉल करते हैं तो आपके दिमाग को एक छोटी–सी तुरंत खुशी मिलती है, लेकिन इसका प्रभाव यह होता है कि बाद में आप थका हुआ और डिमोटिवेटेड महसूस करते हैं। याददाश्त कमजोर पड़ती है साथ ही पढ़ाई में भी मन नहीं लगता। जो टॉपर्स होते है वे अपने स्क्रीन टाइम को हमेशा सीमित रखते हैं।

Tags:    

Similar News