Pt. Harishankar Shukla Memorial College: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट व रंगोली प्रतियोगिता...

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट व रंगोली प्रतियोगिता...

Update: 2026-02-04 16:03 GMT

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: रायपुर। आज पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता की श्रृंखला में वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्रों की सृजनात्मकता व रचनात्मक किया, आधारित वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामग्री जैसे आइसकीम स्टीक, गत्ते व न्यूजपेपर, डिब्बे, बॉटल, चूड़ी, डिस्पोजल कप से शिवलिंग व डमरू बनाकर आदि बनाकर अनुपयोगी वस्तु को नया आकार देकर उपयोगी वस्तु का निर्माण किया जिससे छात्रों की चिंतनशील प्रवृत्ति झलकती है।

साथ ही चेरट वस्तुओं को संगठित और उपयोगी बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करती है। दूसरी प्रतियोगिता रंगोली में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा रंग बिरंगे रंगों के संयोजन से अपनी कल्पनाशक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया छात्रों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से नशामुक्ति, भ्रुणहत्या, पारंपरिक डिजाइन, साक्षरता, बालिका शिक्षा, विकसित भारत व AI को रंगोली में प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने छात्रों के रंग संयोजन व क्रियात्मक शैली के आधार पर निर्णय लिया।

कार्यकम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए महाविद्यालय द्वारा उन्हे प्रमाण पत्र व शील्ड से पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों को शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है साथ ही छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महती भूमिका निभाती है महाविद्यालय चेयरमैन सुशील शुक्ला ने सभी छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tags:    

Similar News