Pt. Harishankar Shukla Memorial College: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में पूजाथाल और मेंहदी प्रतियोगिता के साथ वार्षिकोत्सव का आगाज

Update: 2026-02-02 13:47 GMT

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: रायपुर। महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में आज से परिसर में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु पूजाथाल एवं मेंहदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक सौंदर्य का परिचय देते हुए भाग लिया।


पूजा थाल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुसज्जित थालों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, श्रद्धा एवं सौंदर्यबोध को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। वंही मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने विविध पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइनों में शिव, दुल्हा-दुल्हन व अरेबिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सृजनात्मकता एवं सहभागिता उनके व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होती हैं।


महाविद्यालय के चेयरमैन सुशील शुक्ला ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतिभाएं बाहर झलकती है छात्रों को अपनी प्रतिभा दर्शाने के अवसर प्राप्त होते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान से पुरस्कृत किया गया।


प्रतियोगिता के परिणाम :-

पूजा थाल :-

प्रथम दृष्टि रघुवंशी (बी.पी.एड द्वितीय सेमा प्रधानम -

अंजली उइके (बी.कॉम द्वितीय सेम.) द्वित्तीय

तृतीय पद्मनी साहू (बी.ए. द्वितीय सेम.)


मेंहदी :-

प्रथम मिनाक्षी देवी सोनी (बी.एड प्रथम सेम.)

सुगंध राखिया (बी.कॉम द्वितीय सेम.)

द्वितीय फैका अंजुम (बी. कॉम चतुर्थ सेम.)

तृतीय - जयश्री बिस्वास (बी.एड. प्रथम सेम.)

Tags:    

Similar News