CG Teacher News: 15 CAC को शोकॉज नोटिस, सैलेरी होगी ब्रेक, DEO ने इस मामले में मांगा जवाब

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक के 15 संकुल समन्यवकों CAC को डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में इनकी सैलेरी ब्रेक करने की चेतावनी दी है।

Update: 2026-02-05 09:53 GMT
npg.news

15 CAC Ko Show Cause Notice: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक के 15 संकुल समन्यवकों CAC को डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में इनकी सैलेरी ब्रेक करने की चेतावनी दी है।

15 संकुलों में एक भी प्रमाण-पत्र नहीं बनाया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने 15 संकुलों के समन्वयकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पत्र में वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का सभी प्रमाण-पत्र स्कूल में ही बनाने का निर्देश दिया है। जिले के सभी ब्लॉकों में प्रमाण पत्र बनाने का काम चल रहा है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों का जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे है। इस कार्य में बिल्हा ब्लॉक में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

ब्लॉक के 59 संकुलों में 15 में जाति प्रमाण-पत्र बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। अब तक एक भी छात्र का प्रमाण-पत्र नहीं बन पाया है। इस लापरवाही के चलते पात्र विद्यार्थियों को शासन की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें, इसके पहले भी इस सम्बंध में पत्र जारी कर हिदायत दी गई थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में संकुलों की संख्या 59 है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र की स्कूलें शामिल है। 15 संकुल टेकर, सिरगिटटी, सिंघरी, राजेन्द्रनगर, मल्टीपरपज, मटियारी, महारानी लक्ष्मी बाई, कोनी, गोढ़ी, धौराभाठा, गोढ़ी, धौराभाठा, बिरकोना, बिजौर, बरतोरी, बालक चकरभाठा और अमलडीहा में एक भी जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाया गया है। संकुल के शैक्षिक समन्वयक CAC को नोटिस जारी किया है।

बीईओ, बिल्हा भूपेंद्र कौशिक का कहना है,शैक्षिक समन्वयक शासन के आदेश के बाद भी जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाना गंभीर मामला है। ब्लॉक के 15 संकुलों में एक भी प्रमाण-पत्र नहीं बनाया गया है। उनको नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी प्रगति नहीं होने पर उनका वेतन रोका जाएगा।

Tags:    

Similar News