CG 10th-12th Board Fees: 10वीं-12वीं बोर्ड फीस हुई दोगुनी, 5.71 लाख से अधिक छात्रों को अब देना होगा बढ़ाकर परीक्षा शुल्क, आवेदन फीस भी बढ़ी...देखें सूची
CG 10th-12th Board Fees: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। बढ़ा हुआ शुल्क शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।
CG 10th-12th Board Fees: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क को बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी पांच साल बाद हुई है। नियमित परीक्षार्थियों को अंकसूची और प्रति विषय प्रैक्टिकल मिलाकर कुल 460 रूपये देने होते थे, अब छात्रों को 800 रूपए देने होंगे। यह बढ़ोंतरी 2026-27 सत्र से लागू हो जाएगी। वहीँ, बाहरी राज्यों और नए पंजीयन कराने वाले छात्रों को अब 1,540 रुपये के बजाय 2,000 रुपये खर्च करना होगा। SC/ST छात्रों की पंजीयन शुल्क 560 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है।
नमांकन शुल्क 80 से बढ़ाकर 200, अतिरिक्त विषय 110 से 250, एक विषय द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 280 से 400, दो विषय द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 340 से 600, दो से अधिक विषय क्रेडिट योजना द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 640 से 1000, स्वाध्यायी छग राज्य से बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 से 2000 तक किया गया है। मण्डल में पूर्व प्रचलित मदों में से जिस मद के शुल्क की वृद्धि नहीं की गई है, उन मदो की शुल्क पूर्व की भांति यथावत रहेगी। उपरोक्त वृद्धित दरें शिक्षा सत्र 2026-27 से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
नीचे देखें लिस्ट