EXCLUSIVE: NPG से बोले डॉ रमन सिंह – “प्रदेश अध्यक्ष कोई बने.. डॉ रमन दखल नहीं देता.. वैसे भी अध्यक्ष कोई हो, भाजपा में सामुहिक निर्णय होता है” पंचायत चुनाव नतीजों से संतुष्ट लेकिन प्रशासन पर नाराज

Update: 2020-02-16 16:27 GMT

रायपुर,16 फ़रवरी 2020।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौन होगा और जो भी होगा उसे लेकर सोशल मीडिया में यह पंक्तियाँ क्यों लिखी जा रही हैं कि, अब डॉ रमन की दखल ख़त्म। क्या जाति वर्ग समाज का समीकरण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए मानक होगा ? NPG ने इस सवाल को सीधे डॉ रमन सिंह से पूछा और उनका मानस जाना..
जब सवाल हुए तो उसमें यह भी शामिल हुआ कि नगरीय निकाय में जीत के दावे के बाद नतीजों में भाजपा चौखाने चित्त दर्ज की गई, पंचायत चुनाव को लेकर भी कांग्रेस बल्ले बल्ले मोड़ में है।वह पंचायत चुनाव जिसे लेकर भाजपा ने धान को मुद्दा बनाया था.. फिर आए नतीजों को कैसे देखा जाना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश में पंक्तियों के लिखे जाने तक भाजपा के सबसे प्रभावशाली चेहरे डॉ रमन सिंह से बात की.. हमारे सहयोगी याज्ञवल्क्य ने –

Full View

 

Similar News