डॉक्टर कपल ने की खुदकुशी: पत्नी की मौत के बाद डॉक्टर्स डे पर पति ने दे दी जान… मामूली कहासुनी पर दोनों ने लगा ली फांसी
पुणे 1 जून 2021. महाराष्ट्र के पुणे से ऐसी ही एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां एक डॉक्टर दंपति ने किसी बात पर बहस के चलती अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले डॉक्टर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद पहले पत्नी, फिर पति ने आत्महत्या कर ली. दोनों की पहचान अंकिता निखिल शेंडकर (26) और निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर निखिल शेंडकर (27) और डॉक्टर अंकिता निखिल शेंडकर (26) वानवाड़ी के आजाद नगर में रहते थे. दोनों अलग-अलग जगह पर प्रैक्सिटस कर रहे थे. दोनों की हालही में शादी हुई थी. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पति-पत्नी के बीच बुधवार शाम को किसी बात पर बहस हुई थी. इसके बाद निखिल जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अंकिता ने खुदकुशी कर ली थी.
इससे पहले अंकिता को अस्पताल ले जाता उसकी मौत हो चुकी थी. अंकिता बेडरूम में फंदे से लटकी मिली थी. पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. इस बीच अंकिता के घर वाले भी अस्पताल पहुंचे जिसके बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया. उधर, पत्नी की मौत का सदमा निखिल से सहा नहीं गया और गुरुवार की सुबह नेशनल डॉक्टर्स डे पर उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक निखिल की मौत सुबह करीब 7 बजे हुई.
पहले पत्नी और बात में पति की खुदकुशी की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस डॉक्टर दंपति के आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है. इतनी कम उम्र में दोनों के निधन से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है को दोनों मानसिक संकट से गुजर रहे थे, पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक निखिल और अंकिता की शादी अभी हाल ही में हुई थी.