विश्व अंगदान जागरूकता दिवस के मौके पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने साइकिल चलाकर लोगों को अंगदान के प्रति किया जागरूक

Update: 2021-11-27 12:28 GMT

रायपुर 27 नवम्बर 2021। विश्व अंगदान जागरूकता दिवस के मौके पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने भी आज विश्व अंगदान जागरूक दिवस मनाया। इस दौरान साइकिल चलाकर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इस साइक्लोथॉन और जागरूक अभियान में भाग लिया। इस मौके पर ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया ,जिन्होंने आर्गन डोनेट कर दूसरे की जान बचाई है। 

इसके अलावा उसी तरीके से अंगदान के क्षेत्र में भी लाने की जरुरत है। रक्त दान और अंग दान महादान की तरह है। इस मौके पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ संदीप दवे ने कहा कि, आर्गन डोनेट करने को लेकर लोगो को जागरूक किया जाना चाहिए, जो भ्रांतियां आर्गन डोनेट करने को लेकर लोगों के मन में है, उसे भी दूर किया जाना चाहिए। और हम इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहे है।

Similar News