Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह हों तैयार, जानें इसका धार्मिक महत्व

इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024 को है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। हिंदू धर्म में विवाहित स्त्रियों के लिए 16 श्रृंगार का बहुत महत्व है। आज हम आपको बताएंगे कि 16 श्रृंगार में क्या-क्या शामिल होता है और ये किसका प्रतीक है।

Update: 2024-10-17 09:25 GMT

Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व विवाहिताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर 2024 को है।

हिंदू धर्म में विवाहित स्त्रियों के लिए 16 श्रृंगार का बहुत महत्व

करवा चौथ के दिन सुहागिनें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। हिंदू धर्म में विवाहित स्त्रियों के लिए 16 श्रृंगार का बहुत महत्व है।

16 श्रृंगार से होती हैं मां पार्वती प्रसन्न

मान्यता है कि इससे मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। इससे पति की आयु बढ़ती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि 16 श्रृंगार में क्या-क्या शामिल होता है और ये किसका प्रतीक है।

  • सिंदूर- सिंदूर लगाने से पति की आयु में वृद्धि होती है।
  • बिंदी- कुमकुम की बिंदी माथे पर लगाना काफी पवित्र माना जाता है। ये गुरु यानि बृहस्पति ग्रह को मजबूत करती है।
  • काजल- काजल से आंखों की खूबसूरती बढ़ने के साथ ही मंगल दोष भी दूर होता है।
  • मंगलसूत्र- मंगल सूत्र भी सुहाग का प्रतीक है। इसके काले मोती आपको बुरी नजर से बचाते हैं।
  • पायल- पायल और बिछिया दोनों चांदी की ही पैरों में पहनी जाती है।
  • बिछिया- बिछिया पैरों के ऊंगली में पहनी जाती है। ये सूर्य और शनि के दोष दूर करती है। साथ ही ये इस बात का भी प्रतीक है कि विवाहित महिला अब हर समस्या का साहस के साथ सामना कर लेगी।
  • चूड़ी- चूड़ियां सुहाग का प्रतीक हैं।
  • नथ- नथ से चेहरे की सुंदरता बढ़ने के साथ ही बुध का दोष भी दूर होता है।
  • मेहंदी- मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे पति का प्यार मिलता है।
  • झुमके- झुमकों के पहनने से राहु-केतु का दोष दूर होता है।
  • मांग टीका- मांग टीका शादी के बाद शालीनता और सादगी से जीवन बिताने का प्रतीक है।
  • गजरा- गजरा या वेणी से बालों की सुंदरता बढ़ती है।
  • लाल जोड़ा- करवा चौथ के दिन लाल जोड़ा पहनें। इसके अलावा आप पीला या हरा वस्त्र भी धारण कर सकते हैं।
  • बाजूबंद- बाजूबंद से परिवार के धन और समृद्धि की रक्षा होती है।
  • कमरबंद- कमरबंद कमर में पहना जाता है। ये इस बात का प्रतीक है कि आप अपने घर की मालकिन हैं।
  • अंगूठी- अंगूठी भी 16 श्रृंगार में शामिल है।

वहीं श्रृंगार से पहले नियमपूर्वक स्नान करना भी जरूरी है। स्नान में शिकाकाई, भृंगराज, आंवला, उबटन समेत अन्य चीजें मिलाते हैं। स्नान के बाद करवा चौथ के दिन लाल, पीला या हरा वस्त्र धारण करना चाहिए।

इसके अलावा आप नेल पेंट और लिपस्टिक लगाकर भी अपना श्रृंगार पूरा करें। पुराने समय में भी होंठ और नाखूनों को रंगा जाता था।

Tags:    

Similar News