दिया मिर्ज़ा 15 फरवरी को बिजनेसमैन संग करेगी शादी… एक्ट्रेस का पहले पति पहले साहिल संघा संग हो चुका है तलाक

Update: 2021-02-13 07:17 GMT

मुंबई 13 फरवरी 2021. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्रकाशित एक खबर के अनुसार फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ फेम एक्ट्रेस दिया मिर्जा अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग 15 फरवरी को एक पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक दिया और वैभव के बीच लॉकडाउन के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे के साथ काफी समय बिताने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। यह शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से होने वाली है। इसमें केवल फैमिली मेंबर्स और खास दोस्तों को ही शामिल होने का न्यौता दिया जाएगा।

खबर के अनुसार एक्ट्रेस दीया मिर्जा 15 फरवरी को बिजनेस मैन वैभव रेखी के संग सात फेरे लेने वाली हैं। इस शादी के कार्यक्रम में सिर्फ उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होने वाले हैं. अचानक सामने आई इस शादी की खबर से जहां सभी कुछ आश्चर्य में हैं वहीं इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट देखकर भी लोग हैरान हैं। दरअसल इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा जाने की प्लानिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच ही दीया और वैभव की दोस्ती गहरी हुई और इनकी मोहब्बत परवान चढ़ी। वहीं अब महामारी के कारण ही दोनों ने कम से कम मेहमानों को बुलाकर शादी का फैसला लिया है।

बिजनेसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी मशहूर योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना के पति थे। हालांकि कुछ समय पहले ही दोनों का तलाक हो गया था। वैभव और सुनैना की एक बेटी भी है। वहीं दिया मिर्जा की बात करें तो उन्होंने साहिल संघा के साथ अक्टूबर 2014 में पहली शादी की थी। दोनों की शादी काफी लम्बे समय तक नहीं चल पाई और शादी के 5 साल बाद यानी 2019 में दोनों का तलाक हो गया। साहिल से अलग होने के बाद दिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यह लिखा, ‘हम अलग होने जा रहे हैं लेकिन हम हमेशा दोस्त रहेंगे, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहेंगे। हम कानूनी तौर पर अलग हो रहे हैं लेकिन दोस्ती का हमेशा बरकरार रहेगी।’

बता दें कि फिल्म की दुनिया में कदम रखने से पहले दिया मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। 16 साल की उम्र से ही उन्हें कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला। लेकिन मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। वे फिल्म रहना है तेरे दिल में, तहजीब, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई, थप्पड़ आदि में अहम भूमिका में नजर आ चुकी हैं। वैभव रेखी से पहले दिया मिर्जा ने साहिल संघा संग शादी की थी। लेकिन 11 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। दीया मिर्जा ने साहिल से अलग होने की घोषणा 2019 में सोशल मीडिया पर की थी। दीया और साहिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि वो भले ही अगल हो रहे हों लेकिन उनके बीच हमेशा ही रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहेगा। हम हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे। वहीं अब वैभव संग दिया की ये दूसरी शादी होगी।

 

Tags:    

Similar News