मरवाही में डॉ रमन से छजका की चाय पे चर्चा .. प्याली में उबाल की सुगबुगाहट के बीच NPG से बोले धर्मजीत सिंह – “न्याय माँगने निकले हैं.. प्याली में उबाल आए तो अच्छा है..”

Update: 2020-10-30 08:17 GMT

मरवाही,30 अक्टूबर 2020। राजनीति में एक बात निश्चित होती है कि, वह हमेशा अनिश्चित होती है। प्रदेश की सियासत का हॉट केक मरवाही है, और हर दिन हो रहा नया उलटफेर चमत्कृत कर रहा है।
मरवाही की धरती ने दो दिग्गजों की चाय पर आज चर्चा दर्ज की है, यह चर्चा छजकां विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बीच हुई है।
बंद कमरे में हुई यह चर्चा क्या छजका के न्याय यात्रा के सहयात्री की तलाश है या न्याय यात्रा की गाड़ी तो चलेगी पर वाहन बदलने वाला है..
इन सवालों के साथ धर्मजीत सिंह से चर्चा की हमारे वरिष्ठ सहयोगी याज्ञवल्क्य ने –

Full View

Tags:    

Similar News