DEO ने अपना ही फैसला पलटा : NPG में खबर छपने के बाद बच्चों को स्कूल गेट पर पर्चा बांटने वाला फरमान DEO ने लिया वापस….. अपने ही फैसले पर U-टर्न लेने के पीछे अब बतायी ये वजह
रायपुर 25 मार्च 2021। NPG में खबर का कुछ ही घंटों में बड़ा असर हुआ है। स्कूल के गेट पर परीक्षा का पर्चा बांटने का अजीबो-गरीब फरमान जारी करने वाले DEO ने अपना फैसला वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक के फैसले को ठेंगा दिखाते हुए जशपुर DEO ने प्री बोर्ड परीक्षा लेने का फरमान जारी कर दिया था। परीक्षा लेने का फरमान तो हैरान करने वाला था ही… उससे ज्यादा हैरानी परीक्षा के लिए जारी गाईडलाईन को लेकर था। जिसके मुताबिक बच्चों को स्कूल आने की मनाही थी, इसका तोड़ निकालते हुए DEO ने बच्चों को स्कूल के अंदर नहीं, बल्कि गेट पर बुलाने का निर्देश दिया था, जहां बच्चे आकर अपना पर्चा लेकर घर जाते और फिर आंसर सीट मोबाइल पर अपलोड करते।
स्कूल बिग न्यूज : शिक्षा विभाग ने जारी किया था, बच्चों को स्कूल नहीं बुलाने का आदेश….. DEO ने जारी किया फरमान- स्कूल के गेट तक आओ……..आदेश देखकर बड़ों-बड़ों का सर चकरा जायेगा
जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी के इस अजीबों गरीब निर्देश की खबर NPG.NEWS में छपने के बाद फैसले पर यू-टर्न मार लिया है और प्री बोर्ड परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। 24 घंटे पहले परीक्षा लेने की जिस गाईडलाइन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित करने की बात लिखी गयी थी, उस अपने ही आदेश को पलटते हुए DEO ने कोरोना की वजह से परीक्षा को निरस्त करने की बात लिखकर आदेश जारी कर दिया।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैलता ही जा रहा है और मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक लेकर तत्काल प्रभाव से सभी ऑनलाइन पढ़ाई को स्थगित कर दिया है ऐसे में जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बेतुका सा आदेश जारी करते हुए 26 मार्च से दसवीं का प्री बोर्ड आयोजित कर दिया था जिसमें छात्र सुबह 10 बजे स्कूल गेट पर इकट्ठा होकर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं ले जाते और घर से लिख कर वापस अगले दिन उसे विद्यालय में जमा करते , इस बाबत न्यूपावरगेम में खबर प्रसारित होने के बाद अब जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश को निरस्त कर दिया है