DEO ने BEO की रिपोर्ट पर प्रधान पाठक को जारी किया शो-कॉज…… पहले ही दिन स्कूल में बच्चे बर्तन साफ करते और झगड़ते हुए मिले…..सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियां
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 2 अगस्त 2021। 16 महीने बाद खुले स्कूल के पहले ही दिन घोर लापरवाही सामने आयी है। कहीं कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ायी गयी तो कई जगहों पर बच्चे ही स्कूलों में नहीं पहुंचे। इन सबके बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन की लापरवाही की तस्वीरें जमकर वायरल हुई। इधर वायरल तस्वीरों पर संज्ञान लेते हुए DEO ने प्राथमिक शाला कंचनडील के प्रधानपाठक राम प्रताप ओट्टी को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।
दरअसल आज शाला प्रवेश के पहले दिन स्कूल में करीब दोपहर के 1.45 पर स्कूली बच्चे मध्याह्न भोजन का बर्तन साफ करते नजर आये थे, जबकि स्कूल में मध्याह्न भोजन स्वयं सहायता समूह पर संचालन की जिम्मेदारी दी है। कमाल की बात ये रही कि जब बच्चे बर्तन धो रहे थे, तो उस दौरान खुद प्रधान पाठक भी वहीं मौजूद थे। हद तो तब हो गयी जब बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए एक-दूसरे से झगड़ते हुए देखते गये।
इस मामले में बीईओ की रिपोर्ट पर डीईओ ने संज्ञान लेते हुए प्रधान पाठक राम प्रताप से तत्काल इसम मामले में जवाब मांगा गया है। डीईओ ने कहा है कि जवाब अगर संतुष्ट करने लायक नहीं रहा तो अनुशासनात्मक कार्रवाही की जायेगी। डीईओ ने प्रधान पाठक की गतिविधि को गैर जिम्मेदाराना और छवि धूमिल करने वाला बताया है।