युवा कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन…. मोटरसाइकिल एवं पेट्रोल डीजल को फांसी लटका कर जताया विरोध….

Update: 2021-06-21 06:55 GMT

 

 

रायपुर 21 जून 2021 को युवा कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा बढ़ती महंगाई पेट्रोल, डीजल, गैस, घरेलू तेल के निरंतर बढ़ते कीमतों को लेकर मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री निखिल द्विवेदी द्वारा रायपुर के राजीव गांधी चौक पर अनोखे रूप से प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन में राजीव गांधी जी की मूर्ति के नीचे मोटरसाइकिल, गैस, पेट्रोल, डीजल को रस्सी बांधकर फांसी लगाया गया एवं बढ़ती महंगाई को नजर में रखते हुए बीच सड़क पर चूल्हा बनाकर लकड़ी जलाकर खाना पकाया गया इस कार्यक्रम में मीडिया विभाग के कार्यकर्ता द्वारा तख्ती पकड़कर खाना बनाया गया एवं सड़क पर बैठकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का अनोखा प्रदर्शन।।

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख निखिल द्विवेदी ने कहा लगातार 7 वर्षों में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने आम आदमी की जेब में डाका डाला है और महंगाई आज चरम सीमा पर पहुंच गई है केंद्र सरकार की सारी योजनाएं विफल रही और आज आम आदमी महंगाई की मार से इस तरह जूझ रहा है की घर की अर्थव्यवस्था ही डगमगा चुकी है आज हमने राजीव गांधी चौक पर मोटरसाइकिल, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर को फांसी लगाकर सांकेतिक रूप से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जगाने का प्रयास किया है और हम केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हैं कि जिस प्रकार प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है आम आदमी बहुत परेशान हैं और हमारा यह मांग है कि जल्द से जल्द इन कीमतों को काबू किया जाए और आम आदमी को राहत प्रदान की जाए।।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से मीडिया विभाग चेयरमैन निखिल द्विवेदी युवा, कांग्रेस महासचिव जॉन अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, सुमित साव, वसीम मेमन, आफताब अहमद, प्रशांत कुमार, रणवीर सिंह, जाहिद अली एनएसयूआई मीडिया विभाग चेयरमैन तुषार गुहा,

 

Similar News