CRPF जवान ने खुद को मारी गोली….कैंप में बने मोर्चा टावर पर चढ़कर मारी गोली…..ड्यूटी के बाद बैरक नहीं लौटा, फिर दाग ली कुछ देर बाद गोली

Update: 2020-03-22 05:00 GMT

दंतेवाड़ा 22 मार्च 2020। दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। CRPF के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। मृतक का जवान सुब्रत सरकार बताया जा रहा है, जो सीआरपीएफ के बड़ेगुडरा सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ था। जानकारी मिल रही है कि देर रात करीब 10 बजे जवान ने खुद के SLR से गोली मार ली। जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है।

जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और सीआरपीएफ से 195/A में तैनात था। ड्यूटी खत्म होने के बाद भी जवान अपने बैरक में नहीं लौटा था। करीब 10 बजे जवानों ने गोलियों की आवाज सुनी तो कैंप में हड़कंप मच गया, जवानों ने जब मौके की तरफ दौड़कर देखा तो जवान सुब्रत खून से लथपथ पड़ा था।

जवान ने खुद को मोर्चा टावर पर ही गोली मार ली और फिर वहीं मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

Tags:    

Similar News