Raipur News: रायपुर में दो समुदायों के बीच बवाल, पथराव और तलवारें लहराई... मौदहापारा छावनी में तब्दील, 3 थानों की फोर्स तैनात
Raipur News: रायपुर में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव और तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया....
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। मौदहापारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, तलवारें और पत्थरबाजी हुई। मुस्लिम युवकों और रक्सेल गैंग के बदमाशों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है।
जानिए पूरा मामला
बताया जा रहा हैं कि मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली सोमवार की शाम अपनी बाइक पर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में रक्सेल गैंग के रवि रक्सेल, अभय, हर्ष समेत कुछ लड़के मिल गए। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहा-सुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।
इधर, जैसे ही खबर दोनों पक्षों के लोगों को हुई तो दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पत्थराव कर दिया। कुछ लोगों ने इस दौरान चाकू और तलवारें भी लहराई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। किसी तरह की अशांति न फैले इसके लिए तीन थानों की पुलिस बुलाई गई। मौके पर एडिश्नल डीसीपी, दो एसीपी समेत क्राइम की टीम भी मौजूद थी। घटना में घायल कुछ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।
देखें वीडियो...