Naxalite leader Devji: मोस्ट वांटेड नक्सलियों के टाॅप लीडर देवजी ने किया सरेंडर, डेढ़ करोड़ का था इनाम, चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, जानिए प्रोफाइल

Naxalite leader Devji: नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने सरेंडर कर दिया है। देवजी ने अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

Update: 2026-02-22 08:02 GMT

Naxalite leader Devji: रायपुर। नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। माओवादियों के टाॅप नेता देवजी और मल्ला राजिरेड्डी ने आत्मसमर्पण कर दिया। देवजी ने यह सरेंडर तेलंगाना में किया है। देवजी नक्सल संगठन की सेन्ट्रल कमेटी के सेक्रेटरी थे। सरकार ने 1.50 करोड़ का इनाम घोषत कर रखा था।

इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू ने पिछले साल मई में छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर किया था। अब टाॅप नक्सल नेता देवजी के सरेंडर के बाद से नक्सल संगठन पूरी तरह से नेतृत्व विहीन हो गया।

जानिए कौन है देवजी

देवजी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में मोस्टवांटेड है। सरकार ने देवजी पर 1.50 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था। नंबाला केशव राव उर्फ वसवराजू के मारे जाने के बाद देवजी को नक्सल संगठन ने महासचिव बनाया था। बताया जा रहा है कि देवजी के साथ करीब ढेड़ दर्जन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

देवजी के सरेंडर को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज सूचना आई है कि तेलंगाना पुलिस के सामने देवजी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। साथ ही मल्ला राजिरेड्डी उर्फ संग्राम ने भी आत्मसर्पण किया है। दोनों गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहे। ये बहुत बड़ी जीत है। नक्सलवाद खात्मे के अंतिम पड़ाव पर हम पहुंच गए हैं। कुछ और बड़े नक्सली नेता हैं, उनसे भी आत्मसमर्पण को लेकर बातचीत चल रही है। आगे भी हमे सफलता मिलेगी।

बता दें कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खत्में की डेडलाइन मार्च 2026 तय की हैं। इसी दिशा में चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के तहत विभिन्न राजयों में सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं।

नीचे देखें गृह मंत्री विजय शर्मा ने क्या कुछ कहा 


Tags:    

Similar News