'निर्भया कांड' जैसा केस: चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म; एक्स बॉयफ्रेंड समेत 4 गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके तीन साथियों पर चलती बस से उतारकर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Update: 2025-09-23 15:16 GMT

NPG FILE PHOTO

भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके तीन दोस्तों पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि, बीते 22 सितंबर को उसे चलती बस से जबरन उतारा गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

वहीं, ये पूरा मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला सीधी की रहने वाली है, जिसका पहले ब्यौहारी के रहने वाले रामायण नाम के युवक से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि, 2023 में दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी, लेकिन बाद में रामायण ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। तब महिला ने रामायण के खिलाफ पुलिस में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

अब दो साल बाद, महिला ने फिर से शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि, 22 सितंबर को जब वह बस से जा रही थी, तो उसका पूर्व प्रेमी रामायण, अपने तीन साथियों बिल्लू, झल्लू और भूपेंद्र के साथ मिलकर उसे बस से उतार ले गया और फिर पुल के पास उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने तुरंत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस इस मामले को थोड़ा संदेहास्पद भी मान रही है, क्योंकि महिला ने पहले भी इसी शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि, वे इस मामले की पूरी गंभीरता से और हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि सच सामने आ सके।

Tags:    

Similar News